स्टॉकहोम की टूटी नींद! जब खुले आसमान के नीचे मारे गए ‘बिना बॉडीगार्ड वाले पीएम’

नई दिल्ली । स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की उस रात सड़कों पर सामान्य सी रौनक थी। सिनेमा हॉल के बाहर लोग आ जा रहे थे। अचानक गोली चली और पति जमीन पर गिर पड़ा। आम सी भीड़ में शामिल ये शख्स बेहद खास था। ये स्वीडन के प्रधानमंत्री थे जो बिना किसी सुरक्षा घेरे, बिना बॉडीगार्ड के चलना पसंद करते थे। इनका नाम था ओलोफ पाल्मे।

28 फरवरी 1986 की रात लगभग साढ़े 11 बजे, ओलोफ पाल्मे अपनी पत्नी लिस्बेथ पामे के साथ “ग्रैंड सिनेमा” से फिल्म देखकर घर लौट रहे थे। वे अक्सर आम नागरिकों की तरह बिना सुरक्षा के घूमते थे—यह उनकी राजनीतिक शैली और स्वीडिश लोकतांत्रिक संस्कृति का हिस्सा माना जाता था। तभी एक हमलावर ने पास आकर पीछे से गोली मारी। पामे को सीने में गोली लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हुईं लेकिन बच गईं।

ओलोफ पाल्मे 1969 से 1976 और फिर 1982 से 1986 तक स्वीडन के प्रधानमंत्री रहे। वे वैश्विक स्तर पर एक मुखर और विवादास्पद नेता माने जाते थे। उन्होंने वियतनाम युद्ध में अमेरिका की आलोचना की, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई और परमाणु हथियारों की होड़ का विरोध किया। उनकी स्पष्टवादिता ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी दिलाया और आलोचना भी।

हत्या के बाद स्वीडन शोक में डूब गया। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि स्वीडन को लंबे समय तक एक शांत और सुरक्षित देश माना जाता रहा था। इस हत्याकांड की जांच दशकों तक चलती रही। कई संदिग्धों से पूछताछ हुई, एक व्यक्ति को दोषी ठहराया भी गया, लेकिन बाद में उसे सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया गया।

2020 में स्वीडिश अभियोजकों ने घोषणा की कि उन्हें संदेह है कि “स्टिग एंगस्ट्रॉम” नामक व्यक्ति, जिसे “स्कैंडिया मैन” कहा जाता था, इस हत्या के पीछे हो सकता है। हालांकि, वह 2000 में ही मारा जा चुका था, इसलिए मामला औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया। भारत में 1934 में जनमा स्कैंडिया मैन एक ग्राफिक डिजाइनर था और बतौर गवाह पाल्मे केस से जुड़ा रहा हालांकि वो बार-बार बयान बदलता रहा था और इस वजह से शक के घेरे में आया, लेकिन जब तक पुख्ता तौर पर उसके खिलाफ बात बनी तो वही दुनिया से विदा हो गया।

ओलोफ पामे की हत्या ने स्वीडन की सामाजिक और राजनीतिक आत्मछवि को झकझोर दिया। एक ऐसा देश, जो आजाद ख्याली और भरोसे की संस्कृति पर गर्व करता था, अचानक संदेह और आशंका के दौर में पहुंच गया।

–आईएएनएस

इजरायल के बेन गुरियन हवाईअड्डे पर दिखे अमेरिकी रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट: रिपोर्ट

तेल अवीव । ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की पूरी दुनिया में चर्चा है। इस बीच इजरायल के मशहूर बेन गुरियन हवाईअड्डे पर 9 अमेरिकी रिफ्यूलिंग टैंकर पहुंचने की खबर...

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

पाकिस्तान में बढ़ता आतंकी खतरा, साउथ वजीरिस्तान में धारा-144 लागू, द‍िनभर रहेगा कर्फ्यू

इस्लामाबाद । पिछले कुछ महीनों में साउथ वजीरिस्तान इलाके में सुरक्षा की स्थिति खराब होती जा रही है। पूरे प्रांत में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान के साउथ...

इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी। इस...

भारतीय निवेशकों को मिलेगा 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने का मौका, एनएसई आईएक्स बना रही योजना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय निवेशक जल्द दुनिया के 30 बड़े स्टॉक मार्केट में आसानी से शेयरों की खरीद बिक्री कर पाएंगे और उनकी पहुंच अमेरिकी, यूके, जापान और यूरोप जैसे...

पाकिस्तान: इमरान खान के इलाज से उनकी पार्टी पीटीआई संतुष्ट नहीं, शीर्ष अदालत में डाली अर्जी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की आंखों के उपचार से उनकी पार्टी संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि पीटीआई ने बुधवार को देश की सुप्रीम...

इमरान खान को लेकर पीटीआई के रवैए से नाखुश बहन अलीमा, पूछा कहां हैं पार्टी नेतृत्व

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इलाज का मसला अब पक्ष विपक्ष का ही नहीं रह गया है बल्कि परिवार और पार्टी भीतर के असंतोष का भी...

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

काबुल । अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने 5.4 बताई है।...

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया ‘अपने मित्र’ का स्वागत

तेल अवीव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत...

बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की 50 रिजर्व सीटों पर मचा बवाल, रमजान में चुनाव की तारीख का ‘ऐलान’

ढाका । बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद अब महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर बवाल शुरू हो गया है। बांग्लादेश की संसद में 50 सीटें महिलाओं के...

भारत के साथ संबंध मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं : जापानी विदेश मंत्री मोटेगी

टोक्यो । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी को उनके पद पर दोबारा नियुक्ति की बधाई दी। वहीं, जापान के विदेश मंत्री...

कनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

ओटावा । वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कनाडा की नई सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को मजबूत और संतुलित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

इजरायल के बेन गुरियन हवाईअड्डे पर दिखे अमेरिकी रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com