इमरान खान को लेकर पीटीआई के रवैए से नाखुश बहन अलीमा, पूछा कहां हैं पार्टी नेतृत्व

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इलाज का मसला अब पक्ष विपक्ष का ही नहीं रह गया है बल्कि परिवार और पार्टी भीतर के असंतोष का भी मामला बन गया है। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने पार्टी नेतृत्व पर ही सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री के मेडिकल ट्रीटमेंट को लेकर किए गए फैसलों पर पार्टी नेतृत्व की कड़ी आलोचना की।

अलीमा ने मीडिया के सामने अपना दर्द और आक्रोश जाहिर किया। उनके साथ दोनों बहनें उज्मा और नौरीन खानम भी मौजूद थीं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इमरान खान के एक दिन पहले हुए फॉलोअप ट्रीटमेंट को लेकर मचे बवाल के बीच की गई। हालांकि, उनकी पार्टी (पीटीआई) ने इस प्रक्रिया को लेकर बरती जा रही ‘सीक्रेसी’ और परिवार के सदस्यों को इससे पूरी तरह बाखबर न रखने पर ऐतराज जताया था।

विपक्ष ने भी बार-बार मांग की है कि जेल में बंद इमरान के केस की जल्द सुनवाई की जाए।

प्रमुख मीडिया हाउस डॉन ने कहा कि मीडिया से बात करते हुए, अलीमा ने कहा कि पीटीआई संस्थापक की सेहत फिलहाल परिवार की सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उनके इलाज का कोई भी फैसला उनकी इजाजत के बिना नहीं लिया जाना चाहिए।

इमरान की हेल्थ के बारे में 17 फरवरी को गृहमंत्री मोहसिन नकवी के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री ने सबके सामने दावा किया था कि इमरान को मेडिकल ट्रीटमेंट मिला था, लेकिन पार्टी नेतृत्व उस इलाज के नेचर को कन्फर्म नहीं कर सका।

अपने बयान में, नकवी ने अलीमा पर यह भी आरोप लगाया था कि वह अपने जेल में बंद भाई की सेहत संबंधी दिक्कतों का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

अलीमा ने पूछा, “कोई भी इस बात से इनकार या कन्फर्म क्यों नहीं करता कि कौन सा ट्रीटमेंट किया गया था?”

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार ने जिन चिकित्सकों की फेहरिस्त दी उनसे संपर्क नहीं किया गया और इलाज उस अस्पताल में नहीं कराया गया जिसकी हमने मांग उठाई थी।

जियो न्यूज के अनुसार, अलीमा खान ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “बैरिस्टर गौहर अली खान, लतीफ खोसा, और बैरिस्टर अली जफर कहां गायब हैं, और वे केस क्यों नहीं लड़ रहे हैं?” बता दें, यह सभी पीटीआई से संबंधित हैं।

इमरान की बहनें इमरान खान से जुड़े केस का अपडेट लेने आईएचसी पहुंची थीं। खैबर पख्तूनख्वा के चीफ मिनिस्टर सोहेल अफरीदी भी हाई कोर्ट पहुंचे और चीफ जस्टिस सरफराज डोगर से मिलने की कोशिश की।

–आईएएनएस

भारतीय निवेशकों को मिलेगा 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने का मौका, एनएसई आईएक्स बना रही योजना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय निवेशक जल्द दुनिया के 30 बड़े स्टॉक मार्केट में आसानी से शेयरों की खरीद बिक्री कर पाएंगे और उनकी पहुंच अमेरिकी, यूके, जापान और यूरोप जैसे...

पाकिस्तान: इमरान खान के इलाज से उनकी पार्टी पीटीआई संतुष्ट नहीं, शीर्ष अदालत में डाली अर्जी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की आंखों के उपचार से उनकी पार्टी संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि पीटीआई ने बुधवार को देश की सुप्रीम...

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

काबुल । अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने 5.4 बताई है।...

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया ‘अपने मित्र’ का स्वागत

तेल अवीव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत...

बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की 50 रिजर्व सीटों पर मचा बवाल, रमजान में चुनाव की तारीख का ‘ऐलान’

ढाका । बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद अब महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर बवाल शुरू हो गया है। बांग्लादेश की संसद में 50 सीटें महिलाओं के...

भारत के साथ संबंध मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं : जापानी विदेश मंत्री मोटेगी

टोक्यो । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी को उनके पद पर दोबारा नियुक्ति की बधाई दी। वहीं, जापान के विदेश मंत्री...

कनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

ओटावा । वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कनाडा की नई सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को मजबूत और संतुलित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा...

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक किए गए दो हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत...

वैश्विक स्तर पर ह्यूमन राइट्स खतरे में, जानबूझकर किया जा रहा अपमान: यूएन महासचिव गुटेरेस

नई दिल्ली । संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष ने दुनिया भर में मानवाधिकार पर हो रहे हमलों को दुखद करार दिया है। उन्होंने सूडान, गाजा और यूक्रेन में जारी संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय...

भारत के साथ आयरन डोम तकनीक साझा करेगा इजरायल: महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय विदेश दौरे पर इजरायल जाने वाले हैं। भारत में इजरायल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे को लेकर...

नेपाल के सीमावर्ती इलाके में माहौल अब भी तनावपूर्ण, कर्फ्यू लागू

काठमांडू । नेपाल के दक्षिण-पूर्वी इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रौतहट में शनिवार को दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन एक्शन में आ...

पाकिस्तानी सेना पर लगे बलूचिस्तान में लोगों को गायब करने के आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग

क्वेटा । बलूचिस्तान से लगातार लोगों को गायब किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। एक बड़े मानवाधिकार संगठन ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में...

admin

Read Next

पाकिस्तान: इमरान खान के इलाज से उनकी पार्टी पीटीआई संतुष्ट नहीं, शीर्ष अदालत में डाली अर्जी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com