झारखंड: खूंटी में आदिवासी नेता हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने मंगलवार शाम को प्रेस वार्ता में दी।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा, पंकज कुमार शर्मा और देवव्रत नाथ शाहदेव शामिल हैं। इनमें से एक को छोड़कर सभी आरोपी खूंटी जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी तात्कालिक विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि जमीन विवाद को लेकर रची गई सुनियोजित साजिश थी।

एसपी के मुताबिक, सोमा मुंडा का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई थी। 7 जनवरी 2026 की देर शाम खूंटी थाना क्षेत्र के जमुवादाग गांव के समीप तालाब के पास अपराधियों ने सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्‍होंने बताया कि सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से खूंटी से अपने गांव चलांगी लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो राउंड फायरिंग में एक गोली उनके सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद वे बाइक रोककर खूंटी की ओर जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे।

सोमा मुंडा की पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सोमा मुंडा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के विरोध में 8 जनवरी को खूंटी जिला बंद रहा था।

आदिवासी संगठनों ने इस मामले को लेकर आगामी 17 जनवरी को झारखंड बंद बुलाया है। घटना के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। पुलिस का दावा है कि फरार शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों का माल जब्त, 10 की गिरफ्तारी

Read Next

‘ऑपरेशन पवन’ में शामिल रहे शांति सैनिकों के योगदान को मान्यता : राजनाथ सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com