रूसी तेल आयात पर अमेरिकी बिल से भारत-अमेरिका संबंधों में आ सकता है खिंचाव

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ समय से उन देशों को लगातार निशाने पर ले रहे हैं जो रूस के साथ तेल व्यापार कर रहे हैं। इस बीच एक जाने-माने भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन ने रविवार को चेतावनी दी कि रूस से तेल आयात करने वाले देशों को टारगेट करने वाला प्रस्तावित अमेरिकी कानून भारत के साथ उसके संबंधों में खिंचाव ला सकता है।

अमेरिकन कारोबारी ने आगाह किया कि इस कदम का समय और पैमाना नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच चल रही व्यापार बातचीत को कमजोर कर सकता है।

ग्रेटर डलास इंडो अमेरिकन चैंबर के फाउंडर चेयरमैन अशोक मागो ने आईएएनएस से खास बातचीत की। ग्रेटर डलास इंडो अमेरिकन चैंबर को अब यूएस-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि यह कदम जब दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत चल रही है, तब बहुत मददगार नहीं है। मागो ने तर्क दिया कि सीनेटरों को दबाव बढ़ाने से पहले बातचीत को नतीजे पर पहुंचने देना चाहिए।

मागो ने कहा, “भारत पर 500 फीसदी टैरिफ बहुत अच्छा विचार नहीं है।” उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा लाए जा रहे रूसी प्रतिबंध बिल के प्रावधान का जिक्र किया। यह बिल अमेरिकी राष्ट्रपति को ड्यूटी में तेजी से बढ़ोतरी करने का अधिकार देगा।

इस हफ्ते की शुरुआत में ग्राहम ने ट्रंप के समर्थन का दावा करते हुए कहा, “उन्होंने दोनों पार्टियों के ‘रशिया सैंक्शन्स बिल’ को हरी झंडी दे दी है। यह सही समय पर होगा, क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है और पुतिन सिर्फ बातें कर रहे हैं, बेगुनाहों को मार रहे हैं।”

दक्षिणी कैरोलिना के सीनेटर ने कहा, “यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप को उन देशों को सजा देने की इजाजत देगा जो सस्ता रूसी तेल खरीदते हैं, जिससे पुतिन की वॉर मशीन को ईंधन मिलता है। इससे चीन, इंडिया और ब्राजील जैसे देशों के खिलाफ जबरदस्त फायदा होगा। वे सस्ता रूसी तेल खरीदना बंद कर देंगे, जिससे पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ खून-खराबे के लिए पैसे मिलते हैं।”

ग्राहम के इस बयान पर अशोक मागो ने आईएएनएस के जरिए चेतावनी दी कि इतने बड़े टैरिफ का असर सीधे भारतीय अमेरिकी समुदाय पर पड़ेगा। मागो ने कहा, “अमेरिका में रहने वाले सभी भारतीय अमेरिकियों को अपने किचन में रोज इस्तेमाल होने वाले सामान जो भारत से आयात होता है, के लिए बहुत ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।”

अशोक मागो ने भारत-अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु समझौते में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें दोनों देशों के संबंधों में उनके योगदान के लिए 2014 में प्रतिष्ठित पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बातचीत से काम करने की अपील करते हुए कहा, “वॉशिंगटन और दिल्ली को आपसी फायदे वाले टैरिफ प्रोग्राम पर काम चाहिए, जो दोनों देशों के लिए अच्छा है क्योंकि दोनों देश दुनिया के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र हैं और उन्हें मिलकर काम करने की जरूरत है।”

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें इस जगह पर नहीं होना चाहिए जहां हम आज हैं।” प्रवासियों के योगदान पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय अमेरिकियों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बहुत ज्यादा निवेश किया हुआ है।

अशोक मागो ने कहा, “भारतीय अमेरिकी इस देश से प्यार करते हैं और वे अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं, चाहे वह तकनीक हो, मेडिसिन हो या दूसरे व्यवसाय। हमारे कई सदस्यों को व्यापार में नुकसान हो रहा है।”

इसके साथ ही अशोक मागो ने संयम बरतने की अपील करते हुए कहा, “सीनेटर से मेरी अपील है कि वे इस स्टेज पर इस बिल को पेश न करें। अगर अगले कुछ हफ्तों में चीजें ठीक नहीं होती हैं, तो उनके पास ऐसा करने का हमेशा एक और मौका होता है। पहले, आइए सभी मुमकिन रास्ते देखें ताकि हर कोई खुश हो कि उन्हें सही डील मिल रही है।”

हाउडी मोदी इवेंट को याद करते हुए अशोक मागो ने कहा, “ऐसा लगा कि स्टेज पर दो दोस्त हैं और वे सभी देशों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। दोनों नेता दोनों देशों को वापस वहीं ले जाने के तरीके ढूंढ लेंगे जहां वे पहले हुआ करते थे।”

मागो ने भारत की आबादी और अमेरिका की वैश्विक अर्थव्यवस्था और सैन्य भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैं सोच भी नहीं सकता कि ये दोनों देश इस दुनिया में शांति के लिए मिलकर काम नहीं करेंगे। भारतीय अमेरिकियों को उम्मीद है कि मुद्दे बातचीत से हल होंगे, जहां दोनों देशों की अर्थव्यवस्था बढ़ती रहेगी।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी, तेहरान की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर इजरायल

Read Next

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com