ईरान में बिगड़ते हालात पर जापानी पीएम ताकाइची की अपील, मामले को शांति से करें हल

नई दिल्ली । ईरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन अब भी जारी है। वहां पर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। इस बीच जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने ईरान में हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की अपील की है।

जापान की पीएम साने ताकाइची ने कहा, “जापान सरकार ईरान में बिगड़ते हालात को लेकर बहुत परेशान है, क्योंकि हमें रिपोर्ट मिली है कि चल रहे विरोध प्रदर्शनों में कई आम लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। जापान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ किसी भी तरह के बल प्रयोग का विरोध करता है।’

पीएम ताकाइची ने कहा, “जापान को पूरी उम्मीद है कि मौजूदा हालात को शांतिपूर्ण तरीकों से जल्दी सुलझा लिया जाएगा। जापान ईरान में जापानी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाता रहेगा।”

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा बयान में कहा था कि ईरान बड़ी मुसीबत में है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से चेतावनी दी कि वह सैन्य स्ट्राइक का ऑर्डर दे सकते हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान तब आया है जब पूरे ईरान में सरकार के खिलाफ व्यपाक प्रदर्शन हो रहे हैं और अधिकारियों ने बढ़ती अशांति को रोकने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, “ईरान बड़ी मुसीबत में है। मुझे ऐसा लग रहा है कि लोग कुछ ऐसे शहरों पर कब्जा कर रहे हैं जिनके बारे में कुछ हफ्ते पहले तक किसी ने सोचा भी नहीं था कि वे सच में मुमकिन हैं।”

ट्रंप ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ईरान में प्रदर्शनकारी सुरक्षित रहेंगे, लेकिन वह अभी बहुत खतरनाक जगह है।”

वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को ईरान के सरकारी टीवी पर खामेनेई का एक भाषण ब्रॉडकास्ट किया गया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने आतंकवादी कार्रवाइयों के सामने एकता की अपील की।

खामेनेई ने विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ चेतावनी दी है। वहीं ईरानी अधिकारियों ने इस विरोध प्रदर्शन को विदेशी दुश्मनों, खासकर अमेरिका की साजिश बताया है और धमकी दी कि अधिकारी अशांति पर सख्ती करेंगे।

–आईएएनएस

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने...

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन पर खाद और अनाज की जमाखोरी का आरोप : रिपोर्ट

नई दिल्ली । विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा क‍ि चीन को अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए वैश्विक खाद्य और उर्वरक संकट को कम करने...

पाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के डर से नहीं उबरी मुनीर की सेना: दिया विवादित बयान, मानवाधिकार संगठन ने लताड़ा

क्वेटा । ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत से करारी शिकस्त खा चुके पाकिस्तान का दर्द अब भी हरा है। यही वजह है कि भारतीय सेना की जाबांजी की कहानी कहते...

संघर्ष खत्म होने के बाद इंटरनेट सेवा होगी शुरू: ईरान

तेहरान । ईरान की सरकार ने कहा है कि संघर्ष समाप्त होने के बाद देश में इंटरनेट सेवा सामान्य कर दी जाएगी। इस बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट को 74...

सैन्य उपलब्धियों को कूटनीति के जरिए और मजबूत करने की जरूरत: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि वो क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कूटनीतिक तरीकों को अपनाने में यकीन रखते हैं। उन्होंने 'सम्मान और राष्ट्रीय...

हंता वायरस से एक अन्य फ्रांसीसी महिला संक्रमित, प्रभावित क्रूज शिप से आने के बाद टेस्ट आया पॉजिटिव

पेरिस । हंता वायरस से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस पर सवार एक फ्रांसीसी महिला भी संक्रमण की चपेट में आ गई है। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने...

होर्मुज में तनाव के बीच न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने तेल संकट से निपटने के लिए बताया अपना प्लान

नई दिल्ली । ईरान-अमेरिका और होर्मुज में तनाव के बीच तेल को लेकर संकट देखने को मिल रहा है। दुनिया के तमाम देश तेल और आर्थिक संकट को लेकर अलर्ट...

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत की विकास दर वित्त वर्ष 27 में 6.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद : एसबीआई रिसर्च

नई दिल्ली । भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2026-27 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है और यह वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 7.2...

अमेरिकी एफ-35 जेट ने यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग की: ईरान

हैदराबाद । भारत में हैदारबाद स्थित ईरानी दूतावास ने दावा किया है कि अमेरिकी वायुसेना के एक एफ-35ए लाइटनिंग-II फाइटर जेट ने यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग की है। दूतावास ने...

admin

Read Previous

‘हम ठीक हैं, मैं एक फाइटर हूं’, अमेरिकी जेल से मादुरो ने बेटे को भेजा मैसेज

Read Next

अमेरिकी टैरिफ पर अनिश्चितता समेत ये अहम कारक तय करेंगे अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की दिशा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com