इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद स्वैदा में सीजफायर, सीरिया ने वापस बुलाए सैनिक

दमिश्क । दक्षिणी सीरिया में पांच दिनों तक चले संघर्ष के बाद सीरिया ने सीजफायर पर सहमति जताई है। इसी के साथ उसने स्वैदा शहर से अपनी सेना को वापस बुलाना शुरू कर दिया। इस बीच सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने ड्रूज नागरिकों और उनके अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता बताया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसका ऐलान किया। उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा, ” पिछले सप्ताह के आखिर से चल रहे सांप्रदायिक संघर्ष में शामिल पक्ष युद्धविराम के लिए विशिष्ट कदमों पर सहमत हो गए हैं।” इससे आज रात इस परेशान करने वाली और भयावह स्थिति का अंत हो जाएगा। इसके लिए सभी पक्षों को अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होगा और हम उनसे यही अपेक्षा करते हैं।”

इससे पहले दमिश्क पर इजराइली एयरस्ट्राइक के बाद अहमद अल-शरा ने ड्रूज नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, “हम आपको किसी बाहरी पक्ष के हाथों में सौंपने के किसी भी प्रयास का विरोध करते हैं।”

उन्होंने इजरायल को निशाने पर लेते हुए कहा, “हम उन लोगों में से नहीं, जो युद्ध से डरते हैं। हमने अपना जीवन चुनौतियों का सामना करने और अपने लोगों की रक्षा करने में बिताया है, लेकिन हमने सीरिया के लोगों के हितों को अराजकता और विनाश से ऊपर रखा है।”

अल-शरा ने कहा, ‘इजरायल हमारी जमीन को अराजकता के अखाड़े में बदलना चाहता है। सीरियाई लोग अपनी गरिमा की खातिर लड़ने के लिए तैयार हैं। हम इस धरती के बच्चे हैं और इजरायल की कोशिशों को नाकाम करने में सक्षम हैं। हम उन लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए उत्सुक हैं, जिन्होंने हमारे ड्रूज लोगों को नुकसान पहुंचाया है। उनके अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।’

अंतरिम राष्ट्रपति ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने नागरिक और सरकारी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया है।

अहमद अल-शरा ने कहा, “इससे स्थिति काफी जटिल हो गई। मामला बड़े पैमाने पर बिगड़ गया, लेकिन अमेरिकी, अरब और तुर्की मध्यस्थता के प्रभावी हस्तक्षेप ने क्षेत्र को एक अज्ञात और अनिश्चित भविष्य से बचा लिया।”

मिडिल ईस्ट में बीते कुछ वर्षों से युद्ध छिड़ा है। सोमवार से ही इजरायल, सीरिया की सेना को निशाना बनाना शुरू कर दिया था।

सीरिया के दक्षिणी शहर स्थित स्वैदा में स्थानीय सुरक्षा बलों और ड्रूज समुदाय के लड़ाकों के बीच झड़प की खबरें सामने आईं, जिसके बाद इजरायल ने सीरियाई बलों को निशाना बनाना शुरू किया। इस झड़प में अब तक सैकड़ों लोग मारे गए।

इजरायल ने सीरिया का राजधानी दमिश्क पर हवाई हमला करते हुए रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया था।

–आईएएनएस

अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा: ईरान

तेहरान । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए उनका तेल टैंकर 'सिली सिटी' स्वदेश लौट आया है। विभिन्न स्थानीय मीडिया एजेंसियों ने...

50 दिन बाद ईरान में फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

तेहरान । ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ान सेवाएं फिर शुरू होंगी। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाबंदियां लागू थीं। संघर्ष के...

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

admin

Read Previous

इराक में हाइपरमार्केट में भीषण आग, 50 की मौत

Read Next

पाकिस्तानी सेना ने बलूच कार्यकर्ता के घर मारा छापा, परिवार के सदस्यों को धमकाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com