अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा: ईरान

तेहरान । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए उनका तेल टैंकर ‘सिली सिटी’ स्वदेश लौट आया है। विभिन्न स्थानीय मीडिया एजेंसियों ने इसकी जानकारी दी है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि सोमवार देर रात नेवी के ऑपरेशनल सहयोग से तेल टैंकर सिली सिटी ईरान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में प्रवेश कर गया।

टैंकर ट्रैकर्स डॉट कॉम में भी जहाज को इंडोनेशिया से ईरान के जलक्षेत्र में पहुंचते देखा जा सकता है। इसमें स्पष्ट दिखा कि तेल टैंकर ने, अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद, इंडोनेशिया के रियाउ द्वीपों तक दो मिलियन बैरल तेल की खेप पहुंचाने के बाद सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया।

वहीं सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए (इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी ) ने भी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान आर्मी के हवाले से इसकी जानकारी दी।

सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी नौसेना बलों की बार-बार चेतावनियों और धमकियों के बावजूद, टैंकर ने सुरक्षित रूप से अरब सागर पार किया और रात भर में ईरानी जलक्षेत्र पहुंच गया।

बयान में आगे कहा गया कि यह जहाज नौसेना की निगरानी में है, सुरक्षित है और अपनी यात्रा पूरी करने के बाद ईरान के दक्षिणी बंदरगाहों में से एक पर सुरक्षित रूप से लंगर डाले खड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 अप्रैल को नौसैनिक नाकाबंदी का ऐलान कर दिया था। सीजफायर के महज चार दिन बाद ऐसा किया गया। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच तनाव काफी बढ़ा है।

इस बीच, सोमवार को, अमेरिकी सेना ने एक वाणिज्यिक ईरानी जहाज, ‘टुस्का,’ को कब्जे में लिया था, यह दावा करते हुए कि उसने नाकेबंदी का उल्लंघन किया था। दोनों ओर से बयानों की झड़ी लग गई। जिसके बाद इस्लामाबाद टॉक्स राउंड को लेकर भी संशय पैदा हो गया। ईरान के स्पीकर कह रहे हैं कि यूएस सीजफायर नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो ट्रंप भी होर्मुज न खोलने देने की दशा में इसे लागू करते रहने का दावा कर रहे हैं।

–आईएएनएस

डब्ल्यूएचओ ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण को और मजबूत करने का किया आग्रह

मनीला । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण प्रयासों को तेज करने की अपनी अपील को दोहराया है और टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों...

यूएन के अधिकारी ने सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना की

न्यूयॉर्क । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-विरोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर...

अमेरिका ने ग्लोबल स्वास्थ्य फंडिंग में की भारी कटौती, फैमिली प्लानिंग के लिए मदद खत्म; महिलाओं पर पड़ा बुरा असर

वाशिंगटन । अमेरिका ने 2025 और 2026 में स्वास्थ्य सुविधाओं की फंडिंग में काफी कटौती की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) ने...

जापान के जंगलों में तेजी से फैल रही आग, करीब 1,200 हेक्टेयर इलाका जलकर राख

टोक्यो । जापान के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके इवाते में लगी...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से 20 दिनों का अतिरिक्त तेल करेगा रिलीज

टोक्यो । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद होने का असर दुनिया के अन्य देशों पर दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 975 करोड़ रुपए के टीआरएडब्ल्यूएल असेंबली सौदे पर किए हस्ताक्षर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com