पाकिस्तानी सेना ने बलूच कार्यकर्ता के घर मारा छापा, परिवार के सदस्यों को धमकाया

क्वेटा । मानवाधिकार संस्था, बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) की सदस्य, सम्मी दीन बलूच के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक बलूच कार्यकर्ता के घर पर बिना किसी कानूनी आधार के ‘अवैध छापेमारी’ की।

सम्मी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी बुधवार शाम बलूचिस्तान में बीवाईसी कार्यकर्ता साहिबा बलूच के घर में जबरन घुस गए।

एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सैन्य बलों ने एक बार फिर न्याय की बजाय धमकी को चुना है।”

साहिबा के पिता तीन महीने से गायब हैं। आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने ही उन्हें अगवा किया है।

बुधवार को एक्स पर साहिबा ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा, “आज शाम लगभग 7:00 बजे, पाकिस्तान की संघीय पुलिस बल के जवानों ने बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी औचित्य के गांव में हमारे घर पर छापा मारा। मेरे पिता को तीन महीने पहले ही गायब कर दिया गया। उनका एकमात्र “अपराध” पिता होना है, और मेरा अपराध मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ आवाज उठाना है। छापे के दौरान, मेरे परिवार के सदस्यों को परेशान किया गया और धमकाया गया।”

साहिबा ने इसे “सामूहिक दंड के एक सोचे-समझे तरीके का हिस्सा बताया; उन्होंने कहा कि उद्देश्य उन लोगों में डर और चुप्पी पैदा करना है जो अपनी आवाज उठाने की हिम्मत करते हैं।”

पोस्ट में कहा गया, “आज, जब हम शांतिपूर्ण प्रतिरोध का रास्ता चुन रहे हैं, तो हमें जबरन गायब कर दिया जा रहा है, बदनाम किया जा रहा है और धमकाया जा रहा है। एक-एक करके, हमारी आवाजें दबाई जा रही हैं, और हमें ‘आतंकवादी’ करार देकर मिटाया जा रहा है।”

पोस्ट में आगे कहा गया, “बलूचिस्तान में हर बच्चे का पालन-पोषण इस उम्मीद के साथ होता है कि एक दिन, वे अपनी जमीन पर शांति देखेंगे। इस संघर्ष को चुराना उस उम्मीद को चुराना है, और ऐसा हम कभी नहीं होने देंगे।”

साहिबा ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से अपील की कि वे अपनी आवाज उठाएं और हिंसा को रोकने में मदद के लिए अपने मंचों का इस्तेमाल करें।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपने पिता और सहयोगियों की तत्काल रिहाई की मांग करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि पाकिस्तान अपने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का पालन करे।

बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार विभाग ने पाकिस्तानी राज्य की ‘मार डालो और फेंक दो’ नीति का जिक्र करते हुए पांक नाम के बलूच के खिलाफ हिंसा की एक और घटना का उल्लेख किया।

बताया कि 13 जुलाई की रात को, बेज्जर बलूच के बेटे गुलाम जान को बलूचिस्तान के अवारन जिले में उनके घर से अगवा किया गया। अंदेशा जताया गया कि ऐसा पाकिस्तानी सेना की शय पर किया गया।

इसमें आगे कहा गया है कि कुछ घंटों बाद, गुलाम का गोलियों से छलनी शव प्रांत के कुली इलाके में मिला था। इसे इलाके में की गई पांचवीं हत्या बताया।

पांक ने इस क्रूर कृत्य की कड़ी निंदा की और बलूचिस्तान में चल रहे युद्ध अपराधों और सुनियोजित तरीके से रची गई हिंसा के लिए पाकिस्तानी सेना और उसके छद्म मौत दस्तों को जिम्मेदार ठहराया।

बलूचिस्तान के विभिन्न मानवाधिकार संगठनों ने बार-बार प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से किए जा रहे दमन को उजागर किया है, जिसमें बलूच नेताओं और नागरिकों के घरों पर हिंसक छापे, गैरकानूनी गिरफ्तारियां, जबरन गायब करना, ‘मार डालो और फेंक दो’ की नीति, लोक व्यवस्था बनाए रखने के अध्यादेश के तहत नजरबंदी और मनगढ़ंत पुलिस मामले दर्ज करना शामिल है।

आईएएनएस

अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा: ईरान

तेहरान । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए उनका तेल टैंकर 'सिली सिटी' स्वदेश लौट आया है। विभिन्न स्थानीय मीडिया एजेंसियों ने...

50 दिन बाद ईरान में फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

तेहरान । ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ान सेवाएं फिर शुरू होंगी। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाबंदियां लागू थीं। संघर्ष के...

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

admin

Read Previous

इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद स्वैदा में सीजफायर, सीरिया ने वापस बुलाए सैनिक

Read Next

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com