तुर्की ने इंस्टाग्राम पर लगाया प्रतिबंध

अंकारा । तुर्की ने इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया है। तुर्की डिजिटल सूचना और संचार नियामक प्राधिकरण (बीटीके) ने शुक्रवार को प्रतिबंध की घोषणा की।

इसकेे पहले बीटीके प्रमुख फहरेेेेटिन अल्तुन ने इंस्टाग्राम पर तुर्की के नागरिकों को हमास नेता इस्माइल हनीयेह के निधन पर शोक संदेश पोस्ट करने से रोकने का आरोप लगाया था।

अल्तुन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,”मैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की कड़ी निंदा करता हूं, जो बगैर किसी उचित कारण के लोगों को हमास नेता हनीयेह के निधन पर शोक संदेश पोस्ट करने से रोक रहा है। यह पूरी तरह से सेंसरशिप है।”

उन्होंने मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के इस आचरण को “पूरी तरह से सेंसरशिप” करार दिया।

तुर्की के एक उच्चाधिकारी ने कहा, “हम ऐसे मंचों के खिलाफ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे।”

यह मुद्दा शुक्रवार को तब सामने आया जब तुर्की में कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर अपने फीड को रिफ्रेश करने में असमर्थ होने की शिकायत करने के लिए अपने एक्स हैंडल का सहारा लिया।

इस मुद्दे या अल्तुन के बयान पर इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हमास नेता हनीयेह को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का भी करीबी माना जाता था। बुधवार को तेहरान में हनीयेह की उनके अंगरक्षक के साथ हत्या कर दी गई, जब वे राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ईरान की राजधानी तेहरान में थे।

हमास और ईरान ने कई अन्य देशों के साथ मिलकर इस हमले का आरोप इजराइल पर लगाया है, हालांकि मामले में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

–आईएएनएस

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी, जमीनी हमले की स्थिति में दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

वाशिंगटन । ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

संकट गहराने के साथ ही क्यूबा अगला निशाना होगा : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा “अगला होगा” जो पतन का सामना करेगा। उन्होंने द्वीपीय राष्ट्र को एक असफल राज्य बताने के साथ ही यह संकेत...

ईरान का भारी जल संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त, संचालन बंदः आईएईए

वियना । अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि मध्य ईरान के खोंडाब में स्थित ईरान का भारी जल उत्पादन संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और...

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

कुवैत सिटी । कुवैत सरकार ने घोषणा की कि सोमवार तड़के ईरान द्वारा किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर काम कर रहे...

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने ट्रंप से ईरान पर हमले का मकसद पूछा, स्पष्टता की मांग

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी...

नेवी कमांडर तंगसीरी का निधन,आईआरजीसी ने की आधिकारिक पुष्टि

तेहरान । ईरान ने आधिकारिक तौर पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी के निधन की पुष्टि की है। ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तंगसीरी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

admin

Read Previous

तेहरान में मिलिशिया शिखर सम्मेलन : कौन-कौन होगा शामिल

Read Next

फिलीपींस में एक इमारत में आग लगी, 11 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com