एमपी में 6 साल पहले लिव-इन पार्टनर की हत्या के साथ हत्यारा सीरियल किलर साबित हुआ

भोपाल/रायपुर:दिल्ली में श्रद्धा वाकर की नृशंस हत्या ने छह साल पहले मध्यप्रदेश में हुए ऐसे ही मामले की याद दिला दी।

16 जुलाई, 2016 को सीरियल किलर उदयन दास (अब रायपुर जेल में) ने अपनी 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर आकांक्षा उर्फ श्वेता शर्मा की भोपाल में हत्या कर दी और उसके शव को धातु के डिब्बे में बंद कर, उसमें कंक्रीट डालकर बेडरूम के अंदर एक मकबरा बना दिया और उसे संगमरमर से ढक दिया।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त जांच के बाद पता चला कि आरोपी सीरियल किलर है। दास ने 2010 में अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी और उनके शवों को अपने रायपुर (छत्तीसगढ़) के घर के बगीचे में गाड़ दिया था।

श्रद्धा के हत्यारे आफताब अमीन पूनावाला की तरह सीरियल किलर उदयन दास ने भी पुलिस के दावे के मुताबिक कई जिंदगियां एक साथ खत्म कर दीं। मगर उसने अपने माता-पिता और गर्लफ्रेंड आकांक्षा को सोशल मीडिया पर जिंदा रखा। वह खुद उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया करता था। इस पूरी जघन्य घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों ने कोलकाता के बांकुड़ा पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

आईएएनएस ने भोपाल में एसीपी हबीबगंज इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा से बात की, जिनकी जांच से न केवल आकांक्षा की हत्या की गुत्थी सुलझी, बल्कि यह भी पता चला कि आरोपी ने अपने माता-पिता की हत्या की थी।

घटना को याद करते हुए मिश्रा ने कहा, “आरोपी ने पूरा खेल चालाकी से खेला और पश्चिम बंगाल पुलिस को समझाने में कामयाब रहा कि वह निर्दोष है। बंगाल पुलिस दो बार यहां आई, लेकिन खाली हाथ लौट गई, क्योंकि आरोपी काफी स्मार्ट था। बाद में उन्होंने भोपाल पुलिस से मदद मांगी और मैंने और मेरी टीम ने मामले की जांच शुरू की।”

मिश्रा के अनुसार, आरोपी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी था और पीड़िता आकांक्षा, पश्चिम बंगाल से थी। दोनों की नई दिल्ली में सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और बाद में वे जून 2016 में भोपाल आ गए।

पीड़िता ने परिवार को बताया कि उसे यूएस में नौकरी मिल गई है। जुलाई 2016 के बाद आकांक्षा का परिजनों से संपर्क बंद हो गया और जब उसके भाई ने नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन भोपाल की निकली। घरवालों को शक था कि आकांक्षा उदयन के साथ रह रही है। दिसंबर 2016 में आकांक्षा के लापता होने की सूचना मिली थी।

मिश्रा ने कहा, “जांच के दौरान दास ने अपराध कबूल किया और खुलासा किया कि उसने आकांक्षा की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसे पता चल गया था कि उदयन ने रायपुर में अपने माता-पिता की भी हत्या कर चुका है। उसके बाद वह पश्चिम बंगाल वापस जाना चाहती थी। आगे, जैसा कि हमने रायपुर में उसके माता-पिता के बारे में जांच की, तो आरोपी ने यह भी स्वीकार कर लिया कि उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी और उनके शवों को रायपुर में उनके घर के आंगन में दफना दिया था। इसकी सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस ने दो शव बरामद किए थे।”

दास के मामले को क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक ने बिल्कुल चार्ल्स शोभराज के मामले के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने आरोपी को व्यक्तित्व विकार से पीड़ित मनोरोगी बताया था। चार्ल्स शोभराज को एशिया का सबसे बड़ा सीरियल किलर माना जाता है।

उदयन दास भी साइकोपैथी पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार था और उसने न केवल एक-एक करके तीन हत्याएं की थीं, बल्कि चालाकी से पुलिस को भी चकमा देकर उनके नाम पर आने वाले पैसे हड़प लिए थे।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एनर्जी-मिनरल्स पर समझौते पर लगाई मुहर

सिडनी । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान हमलों की वजह से जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने ऊर्जा और जरूरी मिनरल्स पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई...

ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दूर रहने की दी चेतावनी

तेहरान । ईरान ने सोमवार को अमेरिका की सेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रवेश करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना इस जलडमरूमध्य...

पाकिस्तान: इमरान खान को झटका, कोर्ट ने की याचिका खारिज

इस्लामाबाद । इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) ने सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी बेगम बुशरा बीबी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें 190 मिलियन...

फ्रांस ने अमेरिका के प्रोजेक्ट फ्रीडम में भागीदारी से किया इनकार, होर्मुज खोलने की अपील

पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि यूरोप अपना सिक्योरिटी सॉल्यूशन बना रहा है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के ऑपरेशन में हिस्सा...

सिएरा लिओन के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिएरा लिओन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का इंटरव्यू किया। इस मौके पर बायो ने कहा कि...

ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, युद्ध को बताया आशीर्वाद

नई दिल्ली । भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात...

पीएमए ने दी चेतावनी, पाकिस्तान में ‘मानव-निर्मित महामारी’ का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) ने देश में एक “मानव-निर्मित महामारी” फैलने की चेतावनी दी है। पीएमए का कहना है कि देशभर में बैन होने के बावजूद फिर से...

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

editors

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट में किसान संगठन ने जीएम सरसों के खिलाफ याचिका का विरोध किया

Read Next

विवादित कविता: कोर्ट ने पुलिस को 17 नवंबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने का दिया निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com