यशस्वी लेखक अज्ञेय की जीवनी अंग्रेजी में

नई दिल्ली। अंग्रेजी के प्रसिद्ध पत्रकार अक्षय मुकुल ने हिंदी के यशस्वी लेखक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सच्चिदानंद हीरानंद वात्सायन “अज्ञेय” की पहली प्रमाणिक जीवनी अंग्रेजी में लिखी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व पत्रकार मुकुल ने देसी विदेशी पुस्तकालयों और अभिलेखागारों की खाक छानकर दुर्लभ दस्तावेजों के आधार पर यह जीवनी लिखी है और उनके बारे में कई नई जानकारियां भी दी हैं।

7 मार्च 1911 को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जन्मे अज्ञेय हिंदी के क्रांतिकारी लेखक और पत्रकार थे तथा आजादी की लड़ाई में कई बार जेल भी गए थे। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित अज्ञेय ” दिनमान” और “नवभारत टाइम्स” के संपादक भी थे। उन्होंने ” शेखर एक जीवनी” जैसा कालजयी उपन्यास लिखा तथा उन्होंने हिंदी कविता में प्रयोगवाद का सूत्रपात किया था।

दिल्ली स्थित पत्रकार अक्षय मुकुल ने” रेबल ,सोल्जर, लवर :द मेनी लाई वज़ ” नामक एक जीवनी में दिल्ली के अलावा न्यूयॉर्क शिकागो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से सामग्री एकत्र की है और उनकी प्रमाणिक जीवनी लिखी है।

श्री मुकुल गीता प्रेस और द मेकिंग ऑफ हिंदू इंडिया जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक हैं जिन पर उन्हें रामनाथ गोयनका अवॉर्ड जैसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं तथा उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड और होमी भाभा जैसे संस्थानों से भी फेलोशिप मिल चुकी है।

इस जीवनी में जवाहर लाल नेहरू, जेपी, मुंशी प्रेमचंद, निराला, बनारसीदास चतुर्वेदी, बलराज साहनी के कई प्रसंग है। गौरतलब है कि अज्ञेय ने नेहरू अभिनंदन ग्रंथ का संपादन भी किया था और जयप्रकाश नारायण की पत्रिका एवरीमैन के भी संपादक थे।

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

editors

Read Previous

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, गोल्डी बरार के इशारे पर करते थे काम

Read Next

अग्निपथ स्कीम पर कांग्रेस असंतुष्ट, नेता बोले: 18 वर्ष के युवक को भर्ती करेंगे, बंदूक का लाइसेंस थमा कर छोड़ देंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com