किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जयंत चौधरी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ । भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता तथा शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र के जरिए अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “मैंने पिछले दिनों ब्रज क्षेत्र के दौरे के समय कई गांवों का भ्रमण किया था। इस दौरान देखने में आया कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा है। उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने की आवश्यकता है।”

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया, “उत्तर प्रदेश के साथ-साथ ब्रज क्षेत्र के प्रभावित गांवों का भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द सर्वे कराकर बाढ़ पीड़ित किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ के साथ-साथ उपयुक्त मुआवजे का भी लाभ प्रदान किया जाए।”

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है। किसानों की खरीफ के साथ-साथ ज्वार की फसलें भी बर्बाद हुई हैं। कुछ जिलों में लगातार बारिश होने की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं।

कई जिलों में किसानों ने खुद सामने आकर अपनी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार से मुआवजे की डिमांड की है। प्रशासन की ओर से भी किसानों को उचित आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

बता दें कि मध्य यूपी और ब्रज मंडल में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश ने इस बार काफी तबाही मचाई है। ब्रज मंडल में पिछले 16 घंटों से लगातार बारिश होने से किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश की वजह से ब्रज क्षेत्र में कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सैकड़ों बिजली के खंभे गिर पड़े, पेड़ जमींदोज हो गए, सड़कें ध्वस्त हो गईं।

–आईएएनएस

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

‘ईरानी एजेंट्स रच रहे थे अमेरिकी राजनेताओं की हत्या का षड्यंत्र’, रूबियो के इस बयान को बाघेई ने बताया ‘बेतुका’

वाशिंगटन/तेहरान । तेहरान ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राजनेताओं, यहां तक कि राष्ट्रपति...

हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री विस्फोट: जांच में दक्षिण कोरिया की एजेंसियां देंगी तकनीकी सहायता

सोल । दक्षिण कोरिया की हथियार खरीद एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहयोगी संस्थाएं हाल ही में हनव्हा एयरोस्पेस के एक कारखाने में हुए विस्फोट की जांच में...

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात

नई दिल्ली । जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर...

इस्फहान में अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद बचे विस्फोटकों को ईरान ने किया निष्क्रिय

तेहरान । ईरान ने इस्फहान में उन विस्फोटकों को निष्क्रिय (नष्ट) किया, जो हाल ही में अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान फटे नहीं थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में विस्फोट की आशंका...

तालिबान के बाल विवाह कानून की संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा, बताया मानवाधिकारों का उल्लंघन

जिनेवा । संयुक्त राष्ट्र की बाल अधिकार समिति (सीआरसी) ने अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से जारी एक नए फरमान की सख्त शब्दों में निंदा की है। इस नए कानून...

लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर ईरान ने यूएनएससी से पूछे सवाल

तेहरान । ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की इस बात पर कड़ी आलोचना की है कि वह इजरायल को जवाबदेह ठहराने में विफल रहा है। ईरान के उप-विदेश...

‘अजनबी नहीं, अपने हैं खतरा’, बांग्लादेश में बच्चों के खिलाफ बढ़ी हिंसा, 10 में से 9 मामलों में आरोपी परिचित

ढाका । एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश में बच्चों के लिए खतरे बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं, जो पड़ोसियों, रिश्तेदारों, टीचरों और करीबी व्यक्ति जैसे जाने-पहचाने लोगों...

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है।...

अमेरिकी न्यायाधीश ने कैनेडी सेंटर से ट्रंप का नाम हटाने का दिया आदेश

वाशिंगटन । एक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जोड़ना गैरकानूनी था। इसके साथ...

admin

Read Previous

एस जयशंकर और बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार की न्यूयॉर्क में मुलाकात

Read Next

गैरी कास्पारोव ने शतरंज ओलंपियाड में ‘ऐतिहासिक डबल’ पर भारत की प्रशंसा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com