एस जयशंकर और बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार की न्यूयॉर्क में मुलाकात

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह नई दिल्ली और ढाका की अंतरिम सरकार के बीच पहली उच्च स्तरीय बैठक थी। बता दें पिछले महीने शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में सरकार बनी है।

बैठक में दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ‘मजबूत’ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया और आपसी हितों पर चर्चा की गई।

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज शाम न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ बैठक हुई। बातचीत हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर केंद्रित रही।”

दोनों मंत्रियों की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के समक्ष ‘राजनयिक विरोध’ दर्ज कराया है। यह विरोध केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की झारखंड दौरे के दौरान ‘बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में’ की गई हालिया टिप्पणियों को लेकर था।

भारत, बांग्लादेश में पिछले महीने घटी राजनीतिक घटनाओं और हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाओं के बावजूद संबंधों को सामान्य बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है। लेकिन ढाका की अंतरिम सरकार पर पिछले कुछ हफ्तों में ‘निराधार बयानबाजी’ करने का आरोप लगा है।

पिछले महीने विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों को ‘निराधार’ बताकर खारिज कर दिया था कि भारत ‘जानबूझकर’ पड़ोसी देश में अधिक पानी प्रवाहित कर रहा है।

सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ से अलग प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच होने वाली बैठक के बारे में भी मीडिया में अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, नेताओं के आगमन और प्रस्थान के अलग-अलग समय के कारण यह बैठक नहीं हो पाई।

एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “प्रधानमंत्री अब से कुछ ही मिनटों में रवाना हो रहे हैं। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार अभी यहां नहीं आए हैं, इसलिए इस अवसर पर बैठक की कोई संभावना नहीं है।”

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात, भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दोहराई बात

Read Next

किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जयंत चौधरी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com