जयचंद, जुमलाजीवी, तानाशाह, तुर्रम खां जैसे शब्द अब संसद में बैन

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)| जयचंद, जुमलाजीवी, तानाशाह, दलाल, बाल बुद्धि सांसद, संवेदनहीन, खरीद फरोख्त, कटमनी, कमीना, करप्शन, तुर्रम खां, गुंडागर्दी और गुंडों की सरकार जैसे शब्दों का इस्तेमाल अब सांसद सभा में नहीं कर पाएंगे। संसद के दोनों सदनों – लोक सभा और राज्य सभा में इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल को असंसदीय माना गया है और सदन में गलत बर्ताव करार देते हुए इन्हें सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। इसका तात्पर्य यह है कि अगर कोई सांसद चर्चा या हंगामे के दौरान असंसदीय घोषित किए गए शब्दों का इस्तेमाल करता है तो उस हिस्से को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया जाएगा। लोक सभा सचिवालय ने ‘असंसदीय शब्द 2021’ शीर्षक के तहत ऐसे शब्दों और वाक्यों की विस्तृत सूची तैयार की है जिन्हे संसद की कार्यवाही के उपयुक्त नहीं पाए जाने की वजह से असंसदीय शब्दों और वाक्यों की सूची में रखा गया है। 50 पेज की इस रिपोर्ट में ऐसे शब्दों और वाक्यों को शामिल किया गया है जिन्हे लोक सभा, राज्य सभा और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं द्वारा वर्ष 2021 में सदन की कार्यवाही के दौरान असंसदीय घोषित किया गया था।

अनार्किस्ट, अहंकार, अहम, कटमनी, करप्शन, कान पकड़ना, काला, काला बाजारी, क्रूर, गद्दार, गांजा पीना, गुंडो के अड्डे बने, गुल खिलाना, गून्स, चपरासी, चरस पीना, चांडाल, चिलम पीना, चीरहरण, चोर, कोयला चोर, गोरुचोर, चौकड़ी, चांडाल चौकड़ी, जयचंद, जुमलाजीवी, झूठ, कोरा झूठ, झूठ का पुलिंदे, झूठे, सफेद झूठ, डंडा, डाका, डिक्टोरियल, डॉन्किज, तानाशाह, दलाल, दलाली, दलालों, दोगली, दोहरा चरित्र, धज्जियां उड़ाना, धोखेबाज, निकम्मा, नौटंकी, पिट्ठू, फुलिश, बलात्कार, बाल बुद्धि सांसद, बेगैरत, बेवकूफ, भक्षक, भीख, भ्रष्टाचार में लिप्त, लात मारना, लॉलीपॉप, विश्वासघात, व्यभिचार, शकुनी, शर्मनाक, संवेदनहीन, सांड, सीना जोरी, सैक्सुअल हैरेसमेंट, हड़पना, हत्या, हत्यारी, अपमान, काला दिन, काला सत्र, खरीद फरोख्त, खून से खेती, छल, तानाशाही, दंगा, दादागिरी, धोखा, नंगा, पागलपन, मिर्ची लगना और षडयंत्र जैसे शब्दों को असंसदीय या अमर्यादित घोषित किया गया है।

असंसदीय शब्दों या वाक्यों की सूची में विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं द्वारा वर्ष 2021 में सदन की कार्यवाही के दौरान असंसदीय घोषित किए गए शब्दों या वाक्यों को भी शामिल किया गया है। वर्ष 2021 के दौरान, छत्तीसगढ़ विधान सभा द्वारा असंसदीय घोषित किए गए अंट-शंट, अंधा बांटे रेवड़ी चीन्ह के देय, अक्षम सरकार, अवसाद, अवसादग्रस्त, आदिवासी, उचक्के, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, कुकर्म, कूवत, कोचिया, खालिस्तानी, खुजाल, गधा, गरियाना, गिद्ध ²ष्टि, गिरगिट, गुंडा, गुलछर्रा, घड़ियाली आंसू, घास छीलना, घिग्घी बंधना, चोर-चोर मौसेरे भाई, छलना, झूठ, ठग, ठगना, ढिंढोरा पीटना, थर्ड जेंडर, दादागिरी, दारू बांटना, दीनता, दीनहीन, दुल्हा डउका, घोखाधड़ी, धोखेबाज सरकार, नाटक, नौटंकी, पतली कमर, पागल, पाप, महापाप, पाप धोना, पापों को धोना, बंदरबांट, बहरी, बेकार, बेचारा, बेचारे प्रवक्ता, बेलगाम, बेशर्म, बॉबकट, बॉबकट हेयरकट, गुंडा मवाली, मिलीभगत, मिर्ची लग गई क्या, रंग बदलना, राक्षसी बहुमत, रावण भक्त, लंद-फंद, लफंगे, लाचार, लुच्चे, लूटना, लूटना-खसोटना, शराब बांटना, शर्म, शर्मनाक, सांप, दोमुंहा सांप, लोकतंत्र की हत्या, हाथी के दांत और हैसियत जैसे शब्दों और वाक्यों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

राजस्थान विधान सभा द्वारा घोषित असंसदीय – अनपढ़, पागल आदमी, अनर्गल, असत्य, कत्ल, कांव-कांव करना, तड़ीपार, तुर्रम खां, निकम्मा, निकम्मापन, भ्रष्टाचार, मवाली, विनाश पुरुष और झारखंड विधान सभा द्वारा घोषित असंसदीय- कई घाट का पानी पीना एवं ठेंगा दिखाना जैसे शब्दों और वाक्यों को भी इस लिस्ट में शामिल किय गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विधान सभा द्वारा असंसदीय घोषित किए गए – गुंडागर्दी और गुंडों की सरकार को भी इसमें शामिल किया गया है।

असंसदीय शब्दों और वाक्यों की सूची में अंग्रेजी के शब्दों और वाक्यों को भी शामिल किया गया है। एब्यूजड, अशेम्ड, ब्रिटेयल, चीटेड, ट्रेटर, रबिश, स्नेकचार्मर, टाउट, चमचा, चीट, करप्ट, कोविड स्प्रेडर, कावर्ड, क्रिमिनल, डंप, बीटेन विद शू, ब्लडशेड, डंकी, माफिया, आईवॉश, फेक, फाल्स, फ्रॉड, हैक, किकआउट और लॉयर के अलावा अंग्रेजी भाषा के कई शब्दों और वाक्यों को असंसदीय करार दिया गया है।

आपको बता दें कि संसदीय कार्यवाही के नियमानुसार, अगर अध्यक्ष के आसन पर बैठे पीठासीन अधिकारी को यह लगता है कि किसी ऐसे शब्द या वाक्य का इस्तेमाल किया गया है जो संसदीय परंपरा के अनुकुल नहीं है तो वो उसे असंसदीय घोषित करते हुए सदन की कार्यवाही और रिकार्ड से हटाने का आदेश दे सकते हैं।

–आईएएनएस

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

इजरायल के नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट की प्रमुख बनीं जिपी होटोवेली

तेल अवीव । इजरायल में जिपी होटोवेली को नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिपी होटोवेली को डायरेक्टरेट का प्रमुख...

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इजरायल ने सोमालीलैंड में नियुक्त किया पहला राजदूत

यरुशलम/तेल अवीव । इजरायली कैबिनेट ने रविवार को माइकल लोटेम को सोमालीलैंड के लिए देश का पहला राजदूत नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में...

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग । रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए...

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली । इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी...

editors

Read Previous

केरल में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला, सैंपल जांच के लिए भेजा गया

Read Next

महाराष्ट्र में पेट्रोल 5 रुपए और  डीजल भी 3 रुपए सस्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com