महाराष्ट्र में पेट्रोल 5 रुपए और  डीजल भी 3 रुपए सस्ता

मुंबई: देश में जहां पेट्रोल-डीजल के दाम जहां स्थिर चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने का फैसला किया है, जिसके बाद राज्य में तेल के दामों में थोड़ी राहत मिलेगी। कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री पद संभालने वाले एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र सरकार पेट्रोल और डीज़ल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को क्रमशः 5 रुपये और 3 रुपये प्रति लीटर कम करेगी। इसके बाद अब महाराष्ट्र में पेट्रोल 5 रुपये सस्ता और डीज़ल 3 रुपये सस्ता हो जाएगा।

इससे पहले मई में भी महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट में 2.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर लगने वाले शुल्क में 1.44 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

वैट से कमाई के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। 2021-22 में वैट के जरिए राज्य सरकार को 34,002 करोड़ रुपए कर कमाई हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है उसने 26,333 करोड़ रुपए की कमाई की।
ट वसूलने के मामले में तेलंगाना सबसे आगे हो गया है। यहां पेट्रोल पर 35.20 फिसदी और डीजल पर 27 फिसदी टैक्स वसूला जा रहा है। वहीं राजस्थान में पेट्रोल पर 31.02 फिसदी और डीजल पर 19.30 फिसदी वैट वसूला जा रहा है। लक्षद्वीप एक मात्र ऐसा राज्य है जहां वैट नहीं लिया जाता है।
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक के बाद आज यह बड़ा फैसला लिया गया है। इसकी घोषणा एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की ओर से की गई।

शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार ने 4 मई, 2022 को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। केंद्र ने राज्यों से भी अपील की थी कि अपने टैक्स में कटौती करें। पहले की सरकार ने कम नही किया लेकिन हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर कम करेंगे। हालंकि इससे 6 हज़ार करोड़ का सरकारी तिजोरी पर भार पड़ेगा। लेकिन इससे राज्य में महंगाई कम होगी।


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

गोवा शिपयार्ड में 50 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 15 जुलाई तक फॉर्म भरने का मौका

पणजी । गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने अलग-अलग विषयों के अनुसार एक से दो वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस के विभिन्न 50 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीवारों की...

केंद्र ने अगले छह महीनों के लिए रवि अग्रवाल को दोबारा सीबीडीटी का चेयरमैन नियुक्त किया

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने मंगलवार को रवि अग्रवाल को अगले छह महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन के तौर पर दोबारा...

आंध्र प्रदेश: पवन कल्याण ने वन विभाग को बाघों की गतिविधियों पर सतर्क रहने का निर्देश दिया

अमरावती । आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शुक्रवार को वन विभाग को पोलावरम जिले की सीमा से लगे वन क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने...

जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो हर क्षेत्र पर पड़ता है इसका असर : मनोज झा

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, केरल की राजनीति और कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।...

पंजाब धमाके पर फारुक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- भारत में होते रहते हैं धमाके, कोई नई बात नहीं

श्रीनगर । पंजाब में हुए दोहरे धमाकों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

editors

Read Previous

बिहार की राजधानी में चल रही थीं राष्ट्र विरोधी गतिविधियां, मिशन 2047 का भंडाफोड़

Read Next

जयचंद, जुमलाजीवी, तानाशाह, तुर्रम खां जैसे शब्द अब संसद में बैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com