वुहान में कोविड का पर्दाफाश करने वाले कैदी चीनी पत्रकार पुरस्कार के लिए नामित

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)| हिरासत में लिए गए चीनी पत्रकार झांग झान को रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इस महिला पत्रकार ने कोविड-19 महामारी के शुरुआती हफ्तों में वुहान से साहसपूर्ण रिपोर्टिग की थी। उसकी रिहाई के लिए अपील की गई है। द गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व वकील से नागरिक पत्रकार बनीं झांग को पिछले साल दिसंबर में ‘झगड़ा मोल लेने और परेशानी पैदा करने’ का दोषी ठहराया गया था। चीन में महामारी के दौरान पत्रकारों, वकीलों और असंतुष्टों पर अक्सर ये ही आरोप लगाए जाते रहे हैं।

झांग को चार साल जेल की सजा सुनाई गई थी। वह मई 2020 में अपनी प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद से ही नजरबंद थीं और भूख हड़ताल पर थीं। पिछले हफ्ते, उसके परिवार ने कहा कि 38 वर्षीय झांग ‘मौत के करीब’ पहुंच गई हैं। उसके बाद उनकी तत्काल रिहाई के लिए वैश्विक अपीलों की संख्या बढ़ गई।

सोमवार को अपने नामांकन में, आरएसएफ ने कहा कि झांग ने वुहान की सड़कों और अस्पतालों से अपनी वीडियो रिपोर्ट को लाइवस्ट्रीम करने और कोविड-19 रोगियों के परिवारों के उत्पीड़न को दिखाने के लिए ‘अधिकारियों से लगातार धमकियों’ का सामना किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, “उनकी रिपोर्टिग उस समय वुहान में स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में स्वतंत्र जानकारी के मुख्य स्रोतों में से एक थी, जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया।”

झांग वुहान में गिरफ्तार किए गए कई पत्रकारों में से एक हैं, लेकिन उन्हें सबसे पहले दोषी ठहराया गया था। उन पर वीडियो और अन्य मीडिया जैसे वीचैट, ट्विटर और यूट्यूब के माध्यम से ‘झूठी जानकारी’ भेजने का आरोप लगाया गया था। अभियोग पत्र के अनुसार, विदेशी प्रेस के साथ साक्षात्कार के दौरान झांग ने ‘दुर्भावनापूर्ण ढंग से अनुमान लगाया’।

पिछले हफ्ते, शंघाई में रहने वाले झांग के भाई ने ट्विटर पर कहा कि वह गंभीर रूप से कमजोर दिख रही थीं और ‘ज्यादा समय तक नहीं जी सकतीं’। उन्होंने कहा कि झांग लगभग 5 फीट 10 इंच (177 सेमी) लंबी हैं और उनका वजन केवल 40 किलोग्राम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरएसएफ ईस्ट एशिया ब्यूरो के प्रमुख सेड्रिक अल्वियानी ने कहा कि झांग चीन में बढ़ते सरकारी दमन और नियामक प्रतिबंधों के बीच साहसिक पत्रकारिता का प्रतीक बन गईं।

“झांग झान चीनी लोगों की आशा का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह पत्रकारिता कर रहे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। चीनी लोग पृथ्वी पर हर व्यक्ति और उनके आसपास क्या हो रहा है, इस बारे में जानकारी चाहते हैं।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

जेफ बेजोस ने नासा के सामने मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए 2 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा

Read Next

झिंगन एआईएफएफ पुरुष फुटबॉलर और सुरेश इमर्जिग फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुने गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com