झिंगन एआईएफएफ पुरुष फुटबॉलर और सुरेश इमर्जिग फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुने गए

नई दिल्ली: भारतीय टीम के डिफेंडर संदेश झिंगन को एआईएफएफ पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 और मिडफील्डर सुरेश सिंह वांगजाम को पुरुष इमर्जिग फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 का पुरस्कार मिला। दोनों खिलाड़ियों को क्लब कोचों के वोटों के आधार पर यह अवॉर्ड दिया गया है। यह पहली बार है जब सेंट्रल डिफेंडर को प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। झिंगन को इससे पहले 2014 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिल चुका है।

झिंगन ने कहा, “आईएसएल और आई लीग क्लब के कोचों के वोटों के आधार पर एआईएफएफ पुरुष फुटबॉलर ईयर चुना जाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इससे मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। मैं एआईएफएफ, अपने परिवार, टीम के साथी खिलाड़ी, सहायक स्टाफ और सभी कोचों का धन्यवाद देता हूं।”

झिंगन ने 2015 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में डेब्यू किया था। वह कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पांच बार सीनियर टीम की कमान भी संभाली है। झिंगन को 2020 में भारत सरकार से अर्जुन अवॉर्ड भी मिला था।

इस बीच, 20 वर्षीय सुरेश जिन्होंने इस साल ओमान के खिलाफ मुकाबले से सीनियर टीम में डेब्यू किया था, वह पुरुष इमर्जिग फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।

सरेश ने कहा, “पुरुष इमर्जिग फुटबॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। इससे मुझे भविष्य में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।”

— आईएएनएस

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो । भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली...

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

editors

Read Previous

वुहान में कोविड का पर्दाफाश करने वाले कैदी चीनी पत्रकार पुरस्कार के लिए नामित

Read Next

घरेलू हिंसा झेलने वाली महिलाओं की मदद के लिए दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com