गुटेरेस ने परमाणु परीक्षण पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने का किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र । हर साल 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक संदेश दिया है। उन्होंने परमाणु परीक्षण पर “हमेशा के लिए” प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुटेरेस ने गुरुवार को कहा कि पिछले आठ दशकों में दुनिया भर में 60 से ज्यादा जगहों पर 2,000 से अधिक परमाणु परीक्षण किए गए हैं। इससे वह जमीन रहने लायक नहीं रह गई है जहाँ परमाणु परीक्षण किए गए। साथ ही, वहां रहने वाले लोगों को लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेतावनी दी कि जो लोग परमाणु परीक्षण करने के बारे में सोच रहे हैं, वे शायद भूल गए हैं कि अतीत में परमाणु परीक्षणों के कारण उन्हें क्या नुकसान उठाना पड़ा था। गुटेरेस ने कहा कि परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस पर दुनिया को इस प्रथा को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए एक स्वर में बोलना चाहिए।

गुटेरेस ने कहा कि इस पर रोक लगाने वाली एकमात्र “परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि” है। लेकिन दुर्भाग्य से यह अभी तक लागू नहीं हुई है।

गुटेरेस ने कहा, “परमाणु परीक्षणों के पीड़ितों और भावी पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए, मैं उन सभी देशों से आग्रह करता हूं, जिनके समर्थन से इस संधि को लागू करने के लिए आवश्यकता है। वे इसे तुरंत और बिना किसी शर्त के लागू करें।”

उन्होंने कहा, “आइये मानवता की परीक्षा पास करें और परमाणु परीक्षण पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाएं।”

–आईएएनएस

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया आईना

हेलसिंकी । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कीमत...

भारत ने अमेरिकी राजदूत को फिर किया तलब, तीन नाविकों की मौत पर दूसरी बार जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को एक बार फिर से तलब किया। ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

तेहरान । ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया...

कतर ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हमलों को बताया न‍िंदनीय, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट क‍िया बंद

नई द‍िल्‍ली अमेर‍िका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए युद्ध के शोर ने एक बार फ‍िर से क्षेत्र में अशांत‍ि का माहौल बना द‍िया है। कतर विदेश मंत्रालय ने...

अमेरिका ने माना, ‘एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें’

टाम्पा (फ्लोरिडा) । अमेरिका ने माना है कि उसने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर को निशाना बनाया है। कथित तौर पर उनके निर्देशों का पालन न करने के कारण...

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दोहराया प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प

सोल । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को दोहराया कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण उनका साझा लक्ष्य है। प्योंगयांग के परमाणु खतरों के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय...

admin

Read Previous

कोलंबो में ‘मैत्री उत्सव’ में दिखी भारत-श्रीलंका की साझा संस्कृति की झलक

Read Next

मॉरीशस के लोगों का भारतीय संस्कृति से जुड़ाव दोनों देशों की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का परिचायक : ओम बिरला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com