दिल्ली में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा लोगों का बजट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद एक ओर जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर सब्जियों के तेजी से बढ़ते दामों ने आम लोगों को रुला दिया है।

पिछले कई दिनों से लोग बढ़ते दामों को लेकर परेशान हैं। राजधानी दिल्ली में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए रसोई का बजट मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। कई इलाकों में टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है। टमाटर के अलावा भिंडी, प्याज और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के भी दाम आसमान छू रहे हैं।

यहां सभी मंडियों में यही हालत है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली अदरक 280 रुपये किलो और हरा धनिया 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।

आईएएनएस की टीम ने दिल्ली के दक्षिणपुरी मंडी में खरीदारों से बात की। एक महिला ने बताया कि दाम इतने ज्‍यादा हैं कि कुछ भी खरीदना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि लहसुन भी अब 50 रुपये पाव बिक रहा है।

उन्होंने कहा, ”अब सब्जियां खाना पहले से मुश्किल हो गया है। हर सब्जी हमारे बजट से बाहर हो गई है। पहले जो सब्जी हम आधा किलो तक लेते थे वह अब पाव भर ही खरीद पा रहे हैं। टमाटर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। यह 70-80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। आलू भी 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों के पीछे मानसून की मार हो सकती है, जिससे सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है।

यहां टमाटर 100 रुपये प्रति किलो, हरी मिर्च 160 रुपये प्रति किलो, प्याज 50-60 रुपये प्रति किलो, आलू 40-50 रुपये प्रति किलो, धनिया पत्ता 300 रुपये प्रति किलो, बींस 200 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी 160 रुपये प्रति किलो, अदरक 280 रुपये प्रति किलो और लहसुन 280 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

पाकिस्तान में बढ़ता आतंकी खतरा, साउथ वजीरिस्तान में धारा-144 लागू, द‍िनभर रहेगा कर्फ्यू

इस्लामाबाद । पिछले कुछ महीनों में साउथ वजीरिस्तान इलाके में सुरक्षा की स्थिति खराब होती जा रही है। पूरे प्रांत में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान के साउथ...

इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी। इस...

भारतीय निवेशकों को मिलेगा 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने का मौका, एनएसई आईएक्स बना रही योजना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय निवेशक जल्द दुनिया के 30 बड़े स्टॉक मार्केट में आसानी से शेयरों की खरीद बिक्री कर पाएंगे और उनकी पहुंच अमेरिकी, यूके, जापान और यूरोप जैसे...

पाकिस्तान: इमरान खान के इलाज से उनकी पार्टी पीटीआई संतुष्ट नहीं, शीर्ष अदालत में डाली अर्जी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की आंखों के उपचार से उनकी पार्टी संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि पीटीआई ने बुधवार को देश की सुप्रीम...

इमरान खान को लेकर पीटीआई के रवैए से नाखुश बहन अलीमा, पूछा कहां हैं पार्टी नेतृत्व

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इलाज का मसला अब पक्ष विपक्ष का ही नहीं रह गया है बल्कि परिवार और पार्टी भीतर के असंतोष का भी...

अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

काबुल । अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने 5.4 बताई है।...

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया ‘अपने मित्र’ का स्वागत

तेल अवीव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत...

बांग्लादेश की संसद में महिलाओं की 50 रिजर्व सीटों पर मचा बवाल, रमजान में चुनाव की तारीख का ‘ऐलान’

ढाका । बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद अब महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर बवाल शुरू हो गया है। बांग्लादेश की संसद में 50 सीटें महिलाओं के...

भारत के साथ संबंध मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं : जापानी विदेश मंत्री मोटेगी

टोक्यो । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी को उनके पद पर दोबारा नियुक्ति की बधाई दी। वहीं, जापान के विदेश मंत्री...

कनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

ओटावा । वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कनाडा की नई सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को मजबूत और संतुलित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा...

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक किए गए दो हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत...

admin

Read Previous

भारत 2031 तक बन सकता है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : आरबीआई डिप्टी गवर्नर

Read Next

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है उद्योग जगत का भविष्य: विशेषज्ञ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com