आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है उद्योग जगत का भविष्य: विशेषज्ञ

पेरिस | विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि मानव केंद्रित मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ही उद्योग जगत का भविष्य है और यूजर्स के लिए हाइब्रिड एआई सर्वश्रेष्ठ संभावित मोबाइल एआई अनुभव हासिल करने का एकमात्र तरीका है।

एआई सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि केवल अच्छे काम करने के लिए नवाचार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी के साथ ऐसा करना भी उतना ही जरूरी है।

सैमसंग के मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के ईवीपी और मोबाइल आरएंडडी कार्यालय के प्रमुख वोन-जून चोई ने कहा, “हमने कुछ ही महीनों में गैलेक्सी एआई को डेमोक्रेट बनाया है और अधिक मॉडल व फॉर्म फैक्टर तक अपनी पहुंच बढ़ाई है। हमारे उद्योग भागीदारों के सहयोग और हाइब्रिड एआई के लिए हमारे विशिष्ट अप्रोच के माध्यम से यह उपलब्धि संभव हुई है। ताकि यूजर्स को सबसे व्यावहारिक, विश्वसनीय और मोबाइल एआई अनुभव प्रदान किया जा सके।”

वहीं, गोल्डस्मिथ्स यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के डॉ. क्रिस ब्राउर के अनुसार, यह एआई और संकेतकों के बीच संबंधों की खोज और समझने का पहला चरण है। जिन्हें हम जानते हैं कि वे किसी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता से संबंधित हैं।

क्रिस ब्राउर ने आगे कहा, “हमने जिन प्रमुख संकेतकों पर ध्यान दिया, वे रचनात्मकता, उत्पादकता, शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक संबंध से संबंधित थे। हमने पाया है कि एआई यूजर्स के लिए आने वाले समय में अपार संभावनाएं स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही हैं।”

गूगल के जेमिनी एक्सपीरियंस और गूगल असिस्टेंट की उपाध्यक्ष जेनी ब्लैकबर्न ने कहा कि सैमसंग जैसे भागीदारों से अत्याधुनिक मोबाइल उपकरणों के बिना हमारे विश्व स्तरीय प्लेटफार्मों की क्षमताओं का कम उपयोग होगा। उद्योग विशेषज्ञों ने जिम्मेदार एआई अनुभव बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।

अर्थशास्त्री और नीति विश्लेषक लूसिया रूसो ने कहा कि एआई पॉलिसी ऑब्जवेटरी नीति निर्माताओं को विकास संग आगे बढ़ते रहने में मदद करेगी। हम सरकार और प्रमुख तकनीकी कंपनियों के लीडर्स के साथ सीधे काम करते हैं।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

अहमदाबाद । जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआरए) ने शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड...

आर्थिक सर्वेक्षण 2026: वित्त वर्ष 27 में भी काबू में रहेगी महंगाई, मेटल में तेजी से बना रहेगा जोखिम

नई दिल्ली । भारत में खुदरा महंगाई दर में वित्त वर्ष 27 में वित्त वर्ष 26 के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन यह काबू में रहेगी। यह जानकारी...

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई, एनपीए रिकवरी दर करीब दोगुनी हुई

नई दिल्ली । देश में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है। कुल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात (जीएनपीए) और कुल एनपीए अनुपात क्रमशः कई दशकों की निम्न सीमा...

इकोनॉमिक सर्वे: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत, विकास क्षमता 7 फीसदी के करीब

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की। इस सर्वे के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि...

बेहतर संकेत देने के लिए आरबीआई को ओपन मार्केट ऑपरेशन में नए प्रयोग करने की जरूरत: एसबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अब तक रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती की है और चालू वित्त वर्ष में ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) यानी सरकारी...

अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ विवाद पर ‘कुछ’ समाधान निकालेगा: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ के मुद्दे पर 'कुछ' समाधान निकालेगा। इससे पहले इसी हफ्ते ट्रंप ने...

admin

Read Previous

दिल्ली में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा लोगों का बजट

Read Next

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे संजय दत्त, कॉमेडी का होगा जबरदस्त डोज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com