भारत 2031 तक बन सकता है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : आरबीआई डिप्टी गवर्नर

मुंबई । भारत की जीडीपी पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के दम पर भारत 2048 में नहीं, बल्कि 2031 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2060 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा ने एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में अपने संबोधन में पात्रा ने कहा कि ऐतिहासिक तौर पर देखा जाए तो भारत में निवेश घरेलू बचत से होता है। 2021-23 की अवधि के दौरान सकल घरेलू बचत दर सकल राष्ट्रीय खर्च योग्य आय का औसत 30.7 प्रतिशत रही है। अन्य देशों की तरह भारत में निवेश या वृद्धि के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं है।

पात्रा ने आगे कहा कि बैलेंस ऑफ पेमेंट के तहत आने वाले करंट अकाउंट गैप में 2023-24 में जीडीपी का 1 प्रतिशत रह सकता है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के बाहरी खतरों का सामना करने में मदद करता है। भारत का सकल विदेशी कर्ज जीडीपी का 20 प्रतिशत बना हुआ है, जिसके लिए भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार मौजूद है।

आगे उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिरता और महंगाई 4 प्रतिशत के आसपास आने के कारण भारत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। महंगाई का कम होना दिखाता है कि मौद्रिक नीतियों में लिए गए फैसलों का असर हुआ है।

पात्रा ने आगे का कि राजकोषीय समेकन के कारण जनरल सरकारी कर्ज मार्च 2024 में जीडीपी का 81.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आईएमएफ के अनुसार यह इस दशक के अंत तक गिरकर 78.2 प्रतिशत रह सकता है। हमारा अनुमान है कि अगर मैन्युफैक्चरिंग के अधिक उत्पादन वाले सेक्टर जैसे लेबर फोर्स की स्किल बढ़ाने में अधिक खर्च किया जाए तो जनरल सरकारी कर्ज 2030-31 तक गिरकर 73.4 प्रतिशत पर रह सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वृद्धि के पीछे सबसे बड़ा कारण डेमोग्राफिक डिविडेंड का होना है। आज के समय में दुनिया में हर छठा वर्किंग आयु का व्यक्ति भारतीय है। आने वाले तीन दशकों तक यह स्थिति रहेगी। हमें इस अवसर को जरूर भुनाना चाहिए।

–आईएएनएस

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी। इस...

खरीदारों के लिए राहत, सोने की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्ली । सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को सोने की कीमत में कमजोरी देखने को मिली है, हालांकि,यह सीमित रही है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के...

भारतीय निवेशकों को मिलेगा 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने का मौका, एनएसई आईएक्स बना रही योजना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय निवेशक जल्द दुनिया के 30 बड़े स्टॉक मार्केट में आसानी से शेयरों की खरीद बिक्री कर पाएंगे और उनकी पहुंच अमेरिकी, यूके, जापान और यूरोप जैसे...

साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने जारी किया अलर्ट, संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी पुलिस को दें

नई दिल्ली । साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि कोई भी रेलवे अधिकारी सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से गोपनीय...

महाराष्ट्र: सरकार ने विधानसभा में 11,995 करोड़ रुपए की पूरक मांगें पेश कीं

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के वित्त पर बढ़ते दबाव के बीच मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की बाकी अवधि के लिए 11,995 करोड़ रुपए की...

पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पहले दौर की बातचीत शुरू हुई

नई दिल्ली । पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए पहले दौर की बातचीत 23 फरवरी से शुरू हो गई...

भारत के साथ संबंध मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं : जापानी विदेश मंत्री मोटेगी

टोक्यो । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी को उनके पद पर दोबारा नियुक्ति की बधाई दी। वहीं, जापान के विदेश मंत्री...

भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में 70 प्रतिशत रोजगार: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में लगभग 70 प्रतिशत नौकरियां गैर-मेट्रो यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों में उपलब्ध हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले टियर-3 शहरों में 40...

‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के लिए गुणवत्ता बने विकास का मूलमंत्र: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अगर भारत को अपने दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करना है, तो गुणवत्ता को विनिर्माण...

भारती एयरटेल का एनबीएफसी शाखा के जरिए फाइनेंस सेक्टर में बड़ा दांव; करेगी 20,000 करोड़ रुपए का निवेश

मुंबई । भारती एयरटेल ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) शाखा एयरटेल मनी लिमिटेड के जरिए डिजिटल लेंडिंग कारोबार का विस्तार करने के लिए...

एफआईआई की निकासी के बावजूद घरेलू निवेशक लगातार बाजार को दे रहे मजबूत समर्थन

मुंबई । बाजार के जानकारों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में जहां एक ओर विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली कर रहे हैं, वहीं मजबूत घरेलू संकेतों के...

admin

Read Previous

इराक में इस्लामिक स्टेट के दो आतंकी मारे गए

Read Next

दिल्ली में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा लोगों का बजट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com