नेपाल, बैंकॉक, दुबई, ऑस्ट्रेलिया समेत 10 देशों में शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षाएं

नई दिल्ली : दुनिया भर के 10 अलग-अलग देशों में गुरुवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी (सीयूईटी-यूजी) आयोजित करवाए जा रहे हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से विदेशों में मौजूद छात्र भारतीय विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जिन विदेशी शहरों में यह परीक्षाएं आयोजित करवा रही है उनमें काठमांडू (नेपाल), बैंकॉक (थाईलैंड), दोहा (कतर), दुबई (यूएई), कुवैत सिटी (कुवैत), मनामा (बहरीन), मस्कट (ओमान), रियाद (सऊदी अरब), शारजाह (यूएई) और सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) शामिल हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के मुताबिक, इन सभी देशों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में गुरुवार को पहली शिफ्ट की परीक्षा ली चुकी है। रविवार से देशभर में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) शुरू हो गए। यह परीक्षाएं कुल 242 विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही हैं। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि रविवार से शुरू की गई सीयूईटी-यूजी परीक्षाएं अधिकांश परीक्षा केंद्रों में निर्बाध रूप से चल रही हैं।

गौरतलब है कि इस साल सीयूईटी यूजी के लिए 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने फॉर्म भरा है। इन छात्रों में से 14 लाख से अधिक छात्रों ने इसके लिए फीस भी जमा कराई है। यूजीसी के मुताबिक यह संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले यह पिछले 41 फीसदी अधिक है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी-2023 को फिर से शेड्यूल किया है। यूजीसी प्रमुख एम. जगदीश कुमार के अनुसार, 21 मई से 25 मई के लिए निर्धारित सीयूईटी यूजी 2023 को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में रद्द कर दिया गया है। यहां यह परीक्षाएं अब 26 मई से शुरू होगीं। सीयूईटी के पहले चरण की परीक्षा 21 मई से 31 मई के बीच हो रही हैं।

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने मुताबिक छात्रों की परेशानियों को कम करने के लिए दूसरा सत्र आयोजित किया जा रहा है। परीक्षाओं का दूसरा सत्र एक, दो, पांच और छह जून को होगा।

पिछले साल 59 देशों के छात्रों ने सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन किया था। 2023 में 74 देशों के छात्र इसमें शामिल हो रहे हैं। इनमें 1000 छात्र यूरोप, एशिया, अमेरिका और खाड़ी देशों से हैं। कुल मिलाकर इस बार परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या में 4 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

कर्नाटक पीएसआई भर्ती घोटाले की फिर से जांच करेगी कांग्रेस सरकार

Read Next

मेंगलुरु एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय पक्षी से टकराया विमान, सभी यात्री सुरक्षित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com