कर्नाटक पीएसआई भर्ती घोटाले की फिर से जांच करेगी कांग्रेस सरकार

 बेंगलुरु : कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) भर्ती घोटाले की फिर से जांच करेगी। इस सिलसिले में एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी समेत 30 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने घोटाले का उल्लेख किया और विभाग को फटकार लगाई। कैबिनेट मंत्री एम.बी. पाटिल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछली भाजपा सरकार के दौरान हुए सभी घोटालों की जांच करवाएगी।

घोटाले में कई प्रमुख भाजपा नेताओं की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस नेताओं ने पूर्व गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ. सी.एन. अश्वथ नारायण और अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बीजेपी विधायक बी.वाई. विजयेंद्र पर भी आरोप लगाया।

मामले में गिरफ्तार एडीजीपी अमृत पॉल अभी भी जेल में है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जांच इस स्तर पर अटकी हुई है और अधिकारियों ने जांच को आगे बढ़ाने की जहमत नहीं उठाई, क्योंकि इसमें शक्तिशाली भाजपा नेताओं की संलिप्तता है।

जांच एजेंसी घोटाले के संबंध में पहले ही अदालत में दो चार्जशीट पेश कर चुकी है और अभी भी मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व ने जांच में तेजी लाने और भाजपा नेतृत्व की कथित मिलीभगत का पदार्फाश करने का फैसला किया है। सूत्रों ने कहा कि अगर भाजपा नेतृत्व की संलिप्तता पाई जाती है, तो इससे कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) चुनावों में मदद मिलेगी।

परीक्षा में 54,041 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम जनवरी में घोषित किए गए थे।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

लखनऊ में बेटी से रेप की कोशिश में पूर्व फौजी गिरफ्तार

Read Next

नेपाल, बैंकॉक, दुबई, ऑस्ट्रेलिया समेत 10 देशों में शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com