भुट्टो, शरीफ ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया : इमरान खान

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भुट्टो और शरीफ पर देश को तबाह करने और आज देश जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, उसमें उनका हाथ होने का आरोप लगाया है। अल जजीरा को दिए एक साक्षात्कार में, खान ने कहा कि पाकिस्तान संसाधनों में समृद्ध है लेकिन भुट्टो और शरीफ परिवारों ने उनका गलत इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि पाकिस्तान एक समृद्ध देश बने और वह दो अति-समृद्ध परिवारों के खिलाफ लड़ रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि दोनों परिवार पाकिस्तान में अपने वंश को स्थापित करने के लिए काम कर रहे थे और देश की वर्तमान गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने अल जजीरा से कहा, “भ्रष्टाचार एक ऐसी चीज है जो किसी देश को तबाह कर देती है। गरीब देश इसलिए गरीब नहीं हैं क्योंकि उनके पास संसाधनों की कमी है, बल्कि इसलिए कि उनका नेतृत्व भ्रष्ट है।”

उन्होंने कहा, “अगर मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो मैं खुद पारदर्शी जांच कराऊंगा।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगान संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे(अफगानी) अत्यधिक भूख का सामना कर रहे हैं और अमेरिका को उनका समर्थन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मुझे समझ में नहीं आया कि अमेरिका अफगानिस्तान में क्या लक्ष्य हासिल करना चाहता था। उन्होंने तथाकथित युद्ध (आतंक के खिलाफ) के नाम पर 20 साल तक देश पर कब्जा कर लिया।”

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

editors

Read Previous

भारत में कोरोना के 14,313 नए मामले, 224 दिनों में सबसे कम

Read Next

डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ इंडेक्स में पाकिस्तान भारत से पीछे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com