नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| पाकिस्तान को डिजिटल क्वालिटी ऑफ लाइफ (डीक्यूएल) इंडेक्स 2021 में सबसे खराब देशों में स्थान दिया गया था, जो पिछले साल से 14 स्थान नीचे गिरा है और 110 देशों में 97वें स्थान पर है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई।
डीक्यूएल सर्वेक्षण साइबर सुरक्षा कंपनी सुरफशार्क द्वारा आयोजित किया गया था जो पांच मूलभूत डिजिटल हित स्तंभों के आधार पर देशों का मूल्यांकन करता है, जैसे- इंटरनेट सामथ्र्य, इंटरनेट गुणवत्ता, इलेक्ट्रॉनिक अवसंरचना, इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा और इलेक्ट्रॉनिक सरकार।
साइबर सुरक्षा कंपनी सुरफशार्क के अध्ययन से पता चलता है कि पाकिस्तान डीक्यूएल में भारत और ईरान से पीछे है लेकिन बांग्लादेश से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, डीक्यूएल के तीसरे वार्षिक संस्करण में पाकिस्तान को 110 देशों में 97वां स्थान दिया गया है, जिसमें वैश्विक आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में इंटरनेट की वहनीयता और इंटरनेट की गुणवत्ता डीक्यूएल इंडेक्स में क्रमश: 66वें और 74वें स्थान पर है।
हालांकि, 110 देशों में से पाकिस्तान ई-इन्फ्रास्ट्रक्च र में 106वें, ई-सिक्योरिटी में 98वें और ई-गवर्नमेंट में 85वें स्थान पर रहा।
कुल मिलाकर, पाकिस्तान ने डीक्यूएल 2020 की तुलना में सबसे महत्वपूर्ण गिरावटों में से एक का प्रदर्शन किया है, जो 83वें से 97वें स्थान पर है।
अध्ययन में पाया गया कि देश की इंटरनेट वहनीयता में 14 प्रतिशत की कमी आई है और अब यह वैश्विक औसत से लगभग 50 प्रतिशत खराब है।
इंटरनेट सामथ्र्य के मामले में देश 66वें स्थान पर है और भारत और ईरान से आगे है।
फिलहाल पाकिस्तान में लोगों को सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड पैकेज का खर्च उठाने के लिए चार घंटे से ज्यादा काम करना पड़ रहा है।
–आईएएनएस











