स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स से मिले अंतरिक्ष यात्री, गले लगाकर किया स्वागत; जल्दी धरती पर लौटेंगे

न्यूयॉर्क । नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंच चुका है। फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा भेजे गए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए क्रू-10 के अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पहुंचे। सफल डॉकिंग के बाद, जब हैच खुला, तो अंतरिक्ष यात्रियों की मुलाकात भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मर से हुई।

हैच खुलते ही सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर ने रविवार को आए सभी अंतरिक्ष यात्रियों को गले लगाया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सफलतापूर्वक पहुंचा। इसी ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर की वापसी की उम्मीद जग गई है, जो पिछले कई महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार को टेक्सास से लॉन्च किया गया स्पेस कैप्सूल शनिवार को 12:05 बजे ईएसटी (भारतीय समयानुसार रात के 9:35 बजे) पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचा। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने पृथ्वी से आईएसएस तक की यात्रा करने में लगभग 28.5 घंटे का समय लिया।

इस अंतरिक्ष यान में चार अंतरिक्ष यात्री सवार थे, जिनमें नासा से ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जेएक्सए से ताकुया ओनिशी और रूस के रोस्कोस्मोस से किरिल पेस्कोव शामिल हैं। वे अगले कुछ दिन नासा के अंतरिक्ष यात्रियों विलियम्स और विल्मर के साथ आईएसएस के बारे में जानकारी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण विलियम्स और विल्मोर जून से आईएसएस पर फंसे हुए हैं। आठ दिवसीय मिशन के बाद उनकी वापसी तय थी, लेकिन लगातार समस्याओं के कारण उनकी घर वापसी में देरी हुई।

अगस्त में क्रू-9 के आगमन के बाद उन्हें वापस भेजने की योजनाएं भी आपातकालीन एस्केप पॉड की खामी के कारण रद्द कर दी गई थीं। अब क्रू-10 के सफलतापूर्वक डॉक किए जाने के बाद विलियम्स और विल्मर को धरती पर लौटने का मौका मिलेगा।

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क के अनुसार, उनकी वापसी जल्द होने की उम्मीद है।

क्रू-10 का मिशन शुरू में बुधवार शाम के लिए तय था, लेकिन रॉकेट पर ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म में समस्या आने के कारण मिशन को टाल दिया गया था। देरी के बावजूद मिशन अब वापस पटरी पर आ गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों की लंबे समय से अपेक्षित वापसी जल्द होने वाली है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन पांच दिवसीय यात्रा पर आज भारत आएंगे

Read Next

एक्शन में दिल्ली सरकार, सीएम बोलीं ‘ जनता को जलभराव से मिलेगी राहत, योजना की जा रही तैयार’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com