बिहार के बक्सर में 5 लोगों की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

बक्सर, 27 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र में पांच लोगो की मौत हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहरीली शराब पीने से इनकी मौत हुई है। पुलिस और जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए है। पुलिस के मुताबिक, अंसारी गांव में एक साथ पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से इन सबकी मौत हुई है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर ने गुरुवार को बताया कि पांच लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि किसी जहरीले पदार्थ से मौत की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि तीन लोग अभी भी पीड़ित बताए जा रहे है, जिनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित गांव में पुलिस पहुंच गई है और लोगो से पूछताछ की जा रही है।

इधर, सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कुछ लोगो ने शराब पी थी जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस महीने ही राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

बिहार में किसी भी तरह के शराब सेवन और बिक्री पर प्रतिबंध है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

यूपी के पहले चरण में योगी सरकार के नौ मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला

Read Next

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान से बिहार में बनेंगे 500 पंचायत भवन एवं 250 सेवा केंद्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com