सोमवार को भारत पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, व्यापार समझौता और वैश्विक मुद्दे होंगे प्रमुख एजेंडा

नई दिल्ली । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरे का मुख्य फोकस भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और फरवरी में जारी भारत-अमेरिका संयुक्त बयान के क्रियान्वयन की समीक्षा करना होगा।

वेंस के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे भी भारत आ रहे हैं। यह यात्रा विशेष है, क्योंकि पिछले एक दशक में किसी भी मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा नहीं हुई है। इससे पहले 2013 फरवरी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति और बाद में राष्ट्रपति बने जो बाइडन भारत आए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर उपराष्ट्रपति वेंस की मेजबानी करेंगे। इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के साथ-साथ दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को गहराने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उपस्थित रहेंगे। वेंस के साथ अमेरिका से पेंटागन और स्टेट डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों समेत पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यह यात्रा दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करने और 13 फरवरी को प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान के कार्यान्वयन की स्थिति का जायजा लेने का अवसर देगी। साथ ही दोनों पक्ष क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।”

21 अप्रैल को वेंस जयपुर जाएंगे और 24 अप्रैल तक वहीं रहेंगे। 22 अप्रैल की सुबह, वे अपने परिवार संग प्रसिद्ध आमेर महल का भ्रमण करेंगे। वहां उन्हें राजस्थानी पारंपरिक स्वागत मिलेगा, जिसमें वे जोधपुरी साफा पहनेंगे और लोक नृत्य, पपेट शो, पारंपरिक पोशाक और स्थानीय व्यंजन का आनंद लेंगे। महल आम लोगों के लिए बंद रहेगा और 12 प्रशिक्षित गाइड उनकी सेवा में तैनात रहेंगे।

उसी दिन, वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में यूएस-इंडिया बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। इसमें भारत और अमेरिका के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान वे व्यापार और निवेश बढ़ाने को लेकर अपनी दृष्टि साझा करेंगे।

23 अप्रैल को वे आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे। लगभग तीन घंटे वहां रुकने के बाद वे जयपुर लौटेंगे और सिटी पैलेस भी देखेंगे। 22 अप्रैल को उनकी मुलाकात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से भी होगी।

24 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंस वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे, और उनकी यह यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूती देने के उद्देश्य को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

पलानी में बीजेपी नेता एच राजा का स्टालिन पर हमला, बोले ‘तमिलनाडु के केजरीवाल जाएंगे जेल ‘

Read Next

कश्मीर में ‘ग्राउंड जीरो’ की स्क्रीनिंग पर फिल्म के निर्देशक तेजस प्रभा ने कहा, ‘जैसे एक चक्र पूरा हुआ’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com