पलानी में बीजेपी नेता एच राजा का स्टालिन पर हमला, बोले ‘तमिलनाडु के केजरीवाल जाएंगे जेल ‘

पलानी (डिंडीगुल) । तमिलनाडु बीजेपी के वरिष्ठ नेता एच राजा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को नया नाम दिया है। उन्होंने सीएम को तमिलनाडु का केजरीवाल बताया है। एच राजा के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की ही तरह वह झूठ बोलते हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं।

राजा ने दावा किया कि डीएमके नेता और तमिलनाडु के ‘केजरीवाल’ स्टालिन जल्द ही मंत्री सेंथिल बालाजी के साथ जेल जाएंगे। यह बयान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के पलानी दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में आया। वरिष्ठ भाजपा नेता पार्टी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के साथ पलानी स्थित मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे।

सेंथिल बालाजी प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत पर रिहा हैं। रिहाई के बाद इनकी ताजपोशी हो गई थी, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी हैरानी जताई थी। सेंथिल 495 दिन जेल में बिताकर 29 सितंबर 2024 को बाहर आए थे।

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए एच राजा ने डीएमके पर नीट परीक्षा को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डीएमके ने ही 2013 में कांग्रेस के साथ मिलकर नीट परीक्षा शुरू की थी। डीएमके सांसद गांधी सेलवन ने इसका प्रस्ताव रखा था।

राजा ने स्टालिन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वे नीट को खत्म करना चाहते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर करें, न कि ‘नाटक’ करें। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नीट लागू होने का कारण बताया।

स्टालिन पर भाजपा नेता ने एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पुलिस गांजा तो पकड़ रही है, लेकिन एक ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स भी जब्त नहीं कर सकी। वरिष्ठ नेता ने स्टालिन की राज्यपाल संग अनबन का जिक्र किया। राज्यपाल के इस सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया। इसके अलावा, राजा ने डीएमके मंत्री सेंथिल बालाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी जेल वापसी तय है और स्टालिन भी उनके साथ जा सकते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कहा था कि राज्यपाल केंद्र और राज्य सरकारों के बीच महज एक डाकिया हैं।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर : वक्फ बिल पर महबूबा ने की भाजपा सरकार की आलोचना, धार्मिक भावनाओं पर बताया हमला

Read Next

सोमवार को भारत पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, व्यापार समझौता और वैश्विक मुद्दे होंगे प्रमुख एजेंडा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com