पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावासों के बाहर प्रदर्शन, अमेरिका ने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के विरोध में भड़के प्रदर्शनों के बीच इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी है।

अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि वह कराची और लाहौर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के बाहर जारी प्रदर्शनों और इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास तथा पेशावर स्थित वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन की अपीलों पर नजर रख रहा है।

दूतावास ने कहा, “हम पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और व्यक्तिगत सुरक्षा के अच्छे उपाय अपनाने की सलाह देते हैं। अपने आसपास की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें और सुनिश्चित करें कि आपका एसटीईपी पंजीकरण अपडेट हो।”

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शनकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच झड़प में रविवार को नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 अन्य घायल हो गए।

सिविल अस्पताल कराची के एसएमबीबी इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉमा के कार्यकारी निदेशक मोहम्मद साबिर मेमन ने बताया कि दूतावास के पास हुए प्रदर्शनों के दौरान नौ लोगों की मौत हुई और 34 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने भी नौ लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सात घायलों को आगा खान यूनिवर्सिटी अस्पताल और फातिमिद फाउंडेशन में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। दो घायल पुलिसकर्मियों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में भर्ती कराया गया है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनई की अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में मौत के बाद पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू जिले में भी प्रदर्शन तेज हो गए। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने स्कर्दू में कर्फ्यू लागू कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, स्कर्दू और गिलगित में प्रदर्शनकारियों ने भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के कार्यालयों में आग लगा दी। इसके अलावा, एक स्कूल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम (एकेआरएसपी) के दफ्तर को भी आग के हवाले कर दिया गया।

पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान पुलिस ने कर्फ्यू की घोषणा की है। पाकिस्तान सेना को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 245 के तहत बुलाया गया है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि इन प्रदर्शनों के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

–आईएएनएस

पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति को दी संवेदना, खामेनेई की हत्या पर जताया शोक

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात कर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों...

अफगानिस्तान ने बगराम एयरबेस पर नाकाम की पाक‍िस्‍तान की साजिश, हवाई हमलों का द‍िया करारा जवाब

काबुल । अफगानिस्तान ने दावा क‍िया कि उसने बगराम एयरबेस पर पाक‍िस्‍तानी सेना की ओर से क‍िए गए हवाई हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पझवोक अफगान न्यूज...

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले पाकिस्तान में ‘फायरवॉल’ विवाद और इंटरनेट संकट गहराया

नई दिल्ली । पाकिस्तान की इंटरनेट समस्याएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन से पहले सरकार...

ट्रंप के पास ईरान पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था : व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर घातक हमला करने के फैसले का व्हाइट हाउस ने बचाव किया। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता के मारे जाने...

ईरान और खाड़ी क्षेत्र के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव पर चिंता व्यक्त की है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम...

ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद ‘सरकार गिराना’ बताया, ईरान की जनता से बोले,‘आपके पास आखिरी मौका’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इजरायल के साथ मिलकर की गई कार्रवाई का मकसद वर्तमान सरकार को गिराना और आम ईरानियों को सत्ता पर काबिज...

इजरायल ने ईरान पर की प्रिवेंटिव मिसाइल स्ट्राइक, धमाकों से गूंजा तेहरान

तेहरान । इजरायल ने ईरान पर 'प्रिवेंटिव' मिसाइल स्ट्राइक की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक भारतीय समयानुसार शनिवार को तेहरान में बड़े धमाके सुने गए। ये हमले अमेरिका और ईरान...

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी बोले, ‘अमेरिका ने वादा पूरा किया, ये मानवीय मदद’

नई दिल्ली । ईरान पर इजरायल-यूएस हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है जिसके चलते इजरायल ने...

इजरायल के साथ ही इन देशों में रह रहे नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली । इजरायल-यूएस के तेहरान पर किए गए हमले के जवाब में ईरान ने 'एपिक फ्यूरी' ऑपरेशन शुरू किया है। न्यूज एजेंसी फार्स ने दावा किया है कि इस्लामिक...

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अपील, ‘जनता तेहरान और प्रमुख शहरों को छोड़ने का करे प्रयास’

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल) ने एक बयान जारी कर अपनी जनता से तेहरान और उन बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश करने...

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अपील, ‘जनता तेहरान और प्रमुख शहरों को छोड़ने का करे प्रयास’

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल) ने एक बयान जारी कर अपनी जनता से तेहरान और उन बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश करने...

इजरायल के बेन गुरियन हवाईअड्डे पर दिखे अमेरिकी रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट: रिपोर्ट

तेल अवीव । ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की पूरी दुनिया में चर्चा है। इस बीच इजरायल के मशहूर बेन गुरियन हवाईअड्डे पर 9 अमेरिकी रिफ्यूलिंग टैंकर पहुंचने की खबर...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com