इजरायल के साथ ही इन देशों में रह रहे नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली । इजरायल-यूएस के तेहरान पर किए गए हमले के जवाब में ईरान ने ‘एपिक फ्यूरी’ ऑपरेशन शुरू किया है। न्यूज एजेंसी फार्स ने दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कुवैत, कतर, यूएई में स्थित यूएस बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वर्तमान हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

कतर, तेल अवीव दूतावास और फिलिस्तीन में मौजूद प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जरूरी दिशानिर्देश के साथ ही कुछ इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं। अपील की गई है कि लोग सुरक्षित जगहों पर रहें, स्थानीय खबरों पर नजर बनाए रखें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।

भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पूरा ध्यान रखें और दूतावास और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ।

दूतावास ने अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और कहा है कि ये सभी 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहेंगे। कतर में रह रहे भारतीयों के लिए 00974-55647502 नंबर जारी किया है और ईमेल आईडी सीओएनएसडॉटदोहाएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन पर संपर्क साधने को कहा है।

फिलिस्तीन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय स्तर पर सुझाए गए सुरक्षा उपायों का पालन करें। इमरजेंसी में +970592916418 या आरईपीऑफिसएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन/ सीओएनएसडॉटरामल्लाएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन पर संपर्क करें।

इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई थी। इसके अनुसार, “किसी भी इमरजेंसी में, भारतीय नागरिक 24/7 हेल्पलाइन +972-54-7520711 के जरिए तेल अवीव में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। ईमेल आईडी- सीओएनएस1डॉटतेलअवीवएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन है। दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार जुड़ा हुआ है और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करता रहेगा।”

इससे पहले तेहरान में रह रहे भारतीयों को भी दूतावास के संपर्क में रहने और सुरक्षा उपायों का सावधानी से प्रयोग करने की हिदायत दी गई थी।

यूएई में भी भारतीय नागरिकों के लिए टोलफ्री नंबर 800-46342 और वॉट्सएप नंबर +971543090571 जारी किया गया है। इसके साथ ही ईमेल पता है-पीबीएसकेडॉटदुबईएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन और सीएडॉटअबूधाबीएटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन।

यह एडवाइजरी शनिवार को तेहरान पर हुए इजरायल-यूएस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद जारी की गई। इसे प्रिवेंटिव यानी एहतियात के तौर पर “बचाव के लिए” मिसाइल हमले बताया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटनाक्रम से इलाके में तनाव तेजी से बढ़ा है।

ये हमले अमेरिका और ईरान के बीच एक संभावित न्यूक्लियर समझौते को लेकर बढ़ते तनाव के बीच हुए, जिससे मिडिल ईस्ट में बड़े पैमाने पर मिलिट्री टकराव की आशंका बढ़ गई है।

–आईएएनएस

ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद ‘सरकार गिराना’ बताया, ईरान की जनता से बोले,‘आपके पास आखिरी मौका’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इजरायल के साथ मिलकर की गई कार्रवाई का मकसद वर्तमान सरकार को गिराना और आम ईरानियों को सत्ता पर काबिज...

इजरायल ने ईरान पर की प्रिवेंटिव मिसाइल स्ट्राइक, धमाकों से गूंजा तेहरान

तेहरान । इजरायल ने ईरान पर 'प्रिवेंटिव' मिसाइल स्ट्राइक की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक भारतीय समयानुसार शनिवार को तेहरान में बड़े धमाके सुने गए। ये हमले अमेरिका और ईरान...

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी बोले, ‘अमेरिका ने वादा पूरा किया, ये मानवीय मदद’

नई दिल्ली । ईरान पर इजरायल-यूएस हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है जिसके चलते इजरायल ने...

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अपील, ‘जनता तेहरान और प्रमुख शहरों को छोड़ने का करे प्रयास’

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल) ने एक बयान जारी कर अपनी जनता से तेहरान और उन बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश करने...

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अपील, ‘जनता तेहरान और प्रमुख शहरों को छोड़ने का करे प्रयास’

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल) ने एक बयान जारी कर अपनी जनता से तेहरान और उन बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश करने...

इजरायल के बेन गुरियन हवाईअड्डे पर दिखे अमेरिकी रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट: रिपोर्ट

तेल अवीव । ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की पूरी दुनिया में चर्चा है। इस बीच इजरायल के मशहूर बेन गुरियन हवाईअड्डे पर 9 अमेरिकी रिफ्यूलिंग टैंकर पहुंचने की खबर...

स्टॉकहोम की टूटी नींद! जब खुले आसमान के नीचे मारे गए ‘बिना बॉडीगार्ड वाले पीएम’

नई दिल्ली । स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की उस रात सड़कों पर सामान्य सी रौनक थी। सिनेमा हॉल के बाहर लोग आ जा रहे थे। अचानक गोली चली और पति...

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

पाकिस्तान में बढ़ता आतंकी खतरा, साउथ वजीरिस्तान में धारा-144 लागू, द‍िनभर रहेगा कर्फ्यू

इस्लामाबाद । पिछले कुछ महीनों में साउथ वजीरिस्तान इलाके में सुरक्षा की स्थिति खराब होती जा रही है। पूरे प्रांत में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान के साउथ...

इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी। इस...

भारतीय निवेशकों को मिलेगा 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने का मौका, एनएसई आईएक्स बना रही योजना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय निवेशक जल्द दुनिया के 30 बड़े स्टॉक मार्केट में आसानी से शेयरों की खरीद बिक्री कर पाएंगे और उनकी पहुंच अमेरिकी, यूके, जापान और यूरोप जैसे...

पाकिस्तान: इमरान खान के इलाज से उनकी पार्टी पीटीआई संतुष्ट नहीं, शीर्ष अदालत में डाली अर्जी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की आंखों के उपचार से उनकी पार्टी संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि पीटीआई ने बुधवार को देश की सुप्रीम...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

इजरायल-अमेरिका का ईरान पर संयुक्त मिसाइल हमला, डोनाल्ड ट्रंप बोले-हथियार छोड़ो वरना मौत पक्की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com