अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जारी बयान में कहा गया, “काउंटर-नारकोटिक्स पुलिस अधिकारियों ने हेलमंद प्रांत में 300 किलोग्राम हशीश जब्त की है।”

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पूर्वी नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद शहर से 2,800 नशीली गोलियां और हेरात से स्थानीय रूप से ‘टैबलेट-के’ नाम से जानी जाने वाली 1,000 नशीली गोलियां भी बरामद की गई हैं।

बयान में कहा गया कि अवैध वस्तुओं की तस्करी में शामिल होने के आरोप में चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, और चेतावनी दी गई कि जो भी अवैध ड्रग्स का उत्पादन या तस्करी करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

29 मार्च को अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने पश्चिमी घोर प्रांत में दो गुप्त हेरोइन प्रसंस्करण प्रयोगशालाओं को ध्वस्त कर दिया और 6,000 किलोग्राम से अधिक अवैध ड्रग्स नष्ट कर दिए।

मंत्रालय के अनुसार, काउंटर-नारकोटिक्स इकाइयों ने लक्षित अभियान चलाकर इन ठिकानों को नष्ट किया और हेरोइन उत्पादन में उपयोग होने वाले 6,140 किलोग्राम रासायनिक पदार्थ जब्त किए।

अफगान अधिकारियों ने देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी और उत्पादन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और संकल्प लिया है कि अफीम की खेती और हेरोइन निर्माण को पूरी तरह समाप्त करने तक अभियान जारी रहेगा।

24 फरवरी को एक बयान में बताया गया कि उत्तरी तखार प्रांत में अफगान पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 41 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद किए।

बयान के अनुसार, आरोपी 23 फरवरी को 29 किलोग्राम अफीम और 12 किलोग्राम हशीश को प्रांत से बाहर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

3 फरवरी को, पश्चिमी फराह प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मुल्ला कलीमुल्लाह नंगयाल ने बताया कि पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 75 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए।

अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने फराह रोड जिले में एक स्थान पर छापा मारा, जहां से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और 75 किलोग्राम कच्ची अफीम बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक असॉल्ट राइफल भी बरामद की गई।

–आईएएनएस

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

नेतन्याहू ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप से कहा,’ अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली...

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा...

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठ

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज क‍िया है, ज‍िसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती क‍िए जाने की बात...

होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-‘नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। धमकी होर्मुज नाकेबंदी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त टोन...

ईरान के हमले ने उजागर की चीन की रक्षा प्रणाली की कमजोरियां: रिपोर्ट

हांगकांग । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान द्वारा अमेरिका के उन्नत रडार सिस्टम एएन/टीपीवाई-2 को निशाना बनाकर नष्ट करने की घटना ने चीन की रक्षा तैयारियों पर...

ईरान का दावा: इजरायल से जुड़े जहाज पर ड्रोन हमला, पोत में लगी आग

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने इजरायल से जुड़े एक वाणिज्यिक जहाज पर ड्रोन हमला कर उसे आग...

डोनाल्ड ट्रंप ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का रक्षा बजट प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है, जो 44 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे...

नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन । उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुट्टे 8 से 12 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य...

उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत

काबुल । अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में आए इस...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com