व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठ

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज क‍िया है, ज‍िसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती क‍िए जाने की बात कही जा रही थी। व्हाइट हाउस ने इन दावों को गलत बताया।

यह अटकलें तब शुरू हुईं जब व्हाइट हाउस ने शनिवार सुबह 11 बजे (ईटी) यात्रा और फोटो ‘लिड’ घोषित किया, जिसका मतलब होता है कि उस दिन राष्ट्रपति की कोई और सार्वजनिक उपस्थिति नहीं होगी।

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया है, जिसे एक वायरल मोटरकेड वीडियो ने और हवा दी।

हालांकि, फैक्ट-चेक और बाद की रिपोर्टिंग में पता चला कि यह वीडियो 2024 का है, जब ट्रंप को फायरिंग में घायल होने के बाद पेन्सिल्वेनिया के बटलर स्थित एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन च्युंग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम सामान्य है।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “ट्रंप से ज्यादा मेहनत करने वाला कोई राष्ट्रपति नहीं रहा है। इस ईस्टर वीकेंड पर भी वह व्हाइट हाउस और ओवल ऑफिस में लगातार काम कर रहे हैं।”

वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर से रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार ने भी कहा कि वहां न तो ‘मरीन वन’ था, न कोई मोटरकेड और सड़कें भी खुली हुई थीं।

सीबीएस न्यूज की पत्रकार एम्मा निकोलसन ने पोस्ट किया, “दोपहर 1:50 बजे वेस्ट विंग के दरवाजे पर एक मरीन संतरी खड़ा है, जो यह दर्शाता है कि राष्ट्रपति अंदर काम कर रहे हैं।”

आमतौर पर वेस्ट विंग के प्रवेश द्वार पर मरीन संतरी की मौजूदगी यह संकेत देती है कि राष्ट्रपति इमारत में मौजूद हैं और काम कर रहे हैं।

हाल के वर्षों में राष्ट्रपति की गतिविधियों से जुड़ी गलत जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलती रही है, जिसे रोकने के लिए अक्सर आधिकारिक स्पष्टीकरण की जरूरत पड़ती है।

–आईएएनएस

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

नेतन्याहू ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप से कहा,’ अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली...

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा...

होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-‘नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। धमकी होर्मुज नाकेबंदी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त टोन...

ईरान के हमले ने उजागर की चीन की रक्षा प्रणाली की कमजोरियां: रिपोर्ट

हांगकांग । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान द्वारा अमेरिका के उन्नत रडार सिस्टम एएन/टीपीवाई-2 को निशाना बनाकर नष्ट करने की घटना ने चीन की रक्षा तैयारियों पर...

ईरान का दावा: इजरायल से जुड़े जहाज पर ड्रोन हमला, पोत में लगी आग

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने इजरायल से जुड़े एक वाणिज्यिक जहाज पर ड्रोन हमला कर उसे आग...

डोनाल्ड ट्रंप ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का रक्षा बजट प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है, जो 44 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे...

नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन । उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुट्टे 8 से 12 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य...

उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत

काबुल । अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में आए इस...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com