बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बना, जिसके सभी मतदान केंद्रों पर 1200 से कम वोटर होंगे

पटना । बिहार देश का पहला राज्य बन गया, जिसके सभी मतदान केंद्रों (पीएस) पर 1,200 से कम मतदाता होंगे। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों को रोकने के लिए बिहार में 12,817 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए।

बिहार वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (एसआईआर) के 24 जून के आदेश (पृष्ठ 2, बिंदु 6/7 और पृष्ठ 7, बिंदु 2 (क)) के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1,500 मतदाताओं की पहले की अधिकतम सीमा को घटाकर अब प्रति मतदान केंद्र पर 1,200 मतदाता कर दिया गया है। 12,817 नए मतदान केंद्र बढ़ाने के बाद राज्य में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 77,895 से बढ़कर 90,712 हो जाएगी। बिहार की इस प्रमुख उपलब्धि का अनुसरण अन्य राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में भी किया जाना है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी और बीएलओ ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं और उन 29.62 लाख मतदाताओं की विस्तृत सूची साझा की है जिनके फॉर्म अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। साथ ही उन लगभग 43.93 लाख मतदाताओं की भी लिस्ट शेयर की गई जो अपने पते पर नहीं मिले। सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने जिला अध्यक्षों और लगभग 1.5 लाख बीएलए के माध्यम से इन शेष मतदाताओं से संपर्क करें।

यह सुनिश्चित करना है कि राजनीतिक दलों सहित संपूर्ण चुनाव मशीनरी एक मिशन मोड में एक साथ काम करे, ताकि 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्रॉफ्ट मतदाता सूची से कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। 1 अगस्त से कोई भी आम जनता एसआईआर आदेश के अनुसार ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में किसी के नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए आपत्तियां दर्ज कर सकता है। इसके लिए पूरा एक महीना उपलब्ध होगा।

बिहार के 7,89,69,844 मतदाताओं में से 7,16,03,218 यानी 90.67 प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। डिजिटल गणना प्रपत्र 7,08,59,670 या 89.73 प्रतिशत हैं। जहां 43,92,864 या 5.56 प्रतिशत मतदाता अपने पते पर नहीं मिले तो वहीं 16,55,407 या 2.1 प्रतिशत मृत वोटर पाए गएअब तक स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या 19,75,231 या 2.5 प्रतिशत हैएक से अधिक स्थानों पर नामांकित मतदाता 7,50,742 या 0.95 प्रतिशत हैं, जबकि अप्राप्त वोटर (जिन निर्वाचकों का पता नहीं चल पा रहा है) 11,484 यानी 0.01 प्रतिशत हैं। कुल सम्मिलित निर्वाचक 7,59,96,082 यानी 96.23 प्रतिशत हैं। अब सिर्फ 29,62,762 या 3.77 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त होने शेष हैं।

आईएएनएस

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ईरान से अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की दी बधाई

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान...

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां अमेंडमेंट लागू करने की मांग हो रही है। दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की सुबह ईरान...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

नेतन्याहू ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप से कहा,’ अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली...

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा...

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठ

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज क‍िया है, ज‍िसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती क‍िए जाने की बात...

admin

Read Previous

ईडी का मकसद विपक्षी नेताओं को बिना किसी ठोस सबूत के जेल में डालना : आतिशी

Read Next

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल, सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस के लिए जैसी सृष्टि वैसी दृष्टि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com