बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर बीएनपी ने जताई चिंता, कहा-भूख और खाली जेबें सच बोलती हैं

ढाका । बांग्लादेश में चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की साजिशें चल रही हैं। देश एक असामान्य दौर से गुजर रहा है, जिसकी पहचान लोकतंत्र और जवाबदेह शासन की गैरमौजूदगी से लगाई जा सकती है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित किया। सोमवार को उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की साजिशें चल रही हैं।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ‘द डेली स्टार’ ने तारिक रहमान के हवाले से कहा, “शेयर बाजार क्यों गिर रहा है? यह असामान्य है कि एक के बाद एक बैंक बंद हो रहे हैं, ठप हो रहे हैं। ये असामान्य चीजें जारी नहीं रह सकतीं।”

उन्होंने आगे कहा, “हर दिन, जब हम अखबार खोलते हैं तो हमें सच को छिपाने की कोशिशें दिखती हैं, लेकिन भूख और खाली जेबें सच बोलती हैं।”

रहमान ने कहा कि मिलें और फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, निवेश रुक गए हैं, और अस्पताल सही इलाज की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। शैक्षिक संस्थान पढ़ाई-लिखाई की गतिविधियां जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ये सभी असामान्य स्थितियों के संकेत हैं।

उन्होंने कहा कि देश में लोग अब घर से निकलते समय लूटे जाने से डरते हैं और अगर वे इस खतरे से बच भी जाते हैं, तो बार-बार होने वाले सड़क हादसों की वजह से घर सुरक्षित लौटने की कोई गारंटी नहीं है।

उन्होंने पूछा, “पिछले साल सड़क हादसों में 7,000 से ज्यादा लोग मारे गए। उन परिवारों का क्या हुआ जिन्होंने अपने इकलौते कमाने वाले को खो दिया? क्या अगले दिन कोई उनके बारे में सोचता है?”

रहमान ने आने वाले मुश्किल दिनों की चेतावनी देते हुए कहा कि एक ग्रुप को छोड़कर बाकी सभी को बुरा दिखाने के लिए एक खतरनाक कैंपेन चलाया जा रहा है।

बीएनपी नेता ने कहा, “लोगों ने एक ऐसी पार्टी को पहचान लिया है जिसकी कोई योजना नहीं है, कोई आदर्श नहीं है और कोई प्लान नहीं है और जो धर्म के नाम पर जनता को धोखा देने की कोशिश कर रहा है। उनके असली चेहरे पहले ही सामने आ चुके हैं।”

अगले साल के चुनाव से पहले बांग्लादेश लगातार बढ़ते राजनीतिक उथल-पुथल और अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है। जो पार्टियां पहले मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के साथ मिलकर शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए काम कर रही थीं, वे अब एक-दूसरे की दुश्मन बन गई हैं।

–आईएएनएस

एआर रहमान विवाद पर महबूबा मुफ्ती का बयान, अनुभवों को नकारने से सच्चाई नहीं बदलती

मुंबई । ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले आठ सालों में...

ट्रंप की ग्रीनलैंड मुद्दे पर धमकी: यूरोपीय संघ ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी तेज की

ब्रुसेल्स । यूरोपीय संसद की अंतरराष्ट्रीय व्यापार समिति के अध्यक्ष बर्न्ड लांगे ने यूरोपीय आयोग से मांग की है कि वह यूरोपीय संघ के एंटी-कोएरशन इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल करे। यह...

अमेरिका ने सीरिया में की हॉकआई स्ट्राइक, अल-कायदा के एक लीडर को मार गिराया

वॉशिंगटन । अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमला कर अल-कायदा से जुड़े नेता को मार गिराया है। पिछले महीने सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तीन...

‘ईरान में अब नई लीडरशिप का समय’, डोनाल्ड ट्रंप ने की खामेनेई शासन को खत्म करने की मांग

वाशिंगटन । ईरान में गहराते संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस ने नई दिल्ली में रविवार को मुलाकात की है। ईएएम एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें...

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी आक्रमण से नाटो को होगा नुकसान: स्पेनिश पीएम सांचेज

नई दिल्ली । ग्रीनलैंड को कब्जे में करने के फैसले का यूरोपीय यूनियन के सदस्यों ने पुरजोर विरोध किया है। विभिन्न देशों ने इसे गलत करार दिया है। इस बीच...

सिडनी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने रविवार को एक बयान में बताया कि सिडनी के पश्चिमी इलाके लालोर पार्क में शनिवार रात को एक...

ईरान की स्थिति पर नजर, अपने लोगों के लिए जरूरी कदम उठाएंगे: भारत

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत, ईरान में तेजी से बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और देश में रह रहे भारतीय...

भारत ने यूएन में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के सेल्फ डिटरमिनेशन कॉन्सेप्ट की आलोचना की

संयुक्त राष्ट्र । एक बार फिर से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का राग अलापा। वहीं, भारत ने भी एक बार फिर से पाकिस्तान की आलोचना की। भारत ने...

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल को पांच साल की सजा

सोल । दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल को शुक्रवार को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल उन्हें...

भारत अंतरराष्ट्रीय फोरम पर जापान के साथ काम करने को सर्वाधिक प्राथमिकता देता है: एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और जापान के बीच संबंधों की सराहना की। ईएएम जयशंकर ने कहा कि भारत क्वाड, संयुक्त राष्ट्र और जी-20...

बांग्लादेश में नहीं थम रही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा, हिंदू टीचर के घर को किया आग के हवाले

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में कट्टरपंथियों के मन से कानून का भय पूरी तरह...

admin

Read Previous

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संकटकाल में समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

Read Next

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com