पाक-ईरान ने एक ही दिन में 4,991 अफगानों को डिपोर्ट किया: तालिबान

काबुल । ईरान और पाकिस्तान से एक ही दिन में चार हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को जबरन निर्वासित किया गया है। रविवार को तालिबान के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये जानकारी दी।

बताया कि पाकिस्तान और ईरान से एक ही दिन (शनिवार, 13 दिसंबर) में 4,991 अफगान शरणार्थी (913 परिवार) जबरन वापस भेजे गए। तालिबान ने इसे “जबरन निर्वासन” करार दिया है।

फितरत ने एक्स पोस्ट पर उच्चायोग की एक रिपोर्ट जारी की। इसमें निर्वासितों की तादाद का जिक्र था।

ये शरणार्थी विभिन्न बॉर्डर क्रॉसिंग जैसे तोरखम (नंगरहार), इस्लाम कला (हेरात), पुल-ए-अबरेशम (निमरोज), स्पिन बोल्डक (कंधार) और बहरामचा (हेलमंद) के रास्ते लौटे हैं।

तालिबान के अनुसार, लौटने वालों में से 933 परिवारों (5,068 लोग) को उनके मूल क्षेत्रों में भेजा गया, 754 परिवारों को मानवीय सहायता दी गई, और 771 सिम कार्ड वितरित किए गए।

टोलो न्यूज के अनुसार, कई शरणार्थियों की शिकायत है कि पाकिस्तानी पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। कई सामान नहीं लाने दिया गया। उन्होंने तालिबान से आश्रय, आपात सहायता और रोजगार की मांग की है।

टोलो न्यूज से बात करते हुए, पाकिस्तान से निर्वासित जमालुद्दीन ने कहा: “हमें जबरन निकाला गया; हमारा कुछ सामान वहीं रह गया। यहां हमारे पास न पैसे हैं और न ही रहने की जगह। दिक्कतें बहुत ज्यादा हैं; सर्दी आ गई है और ठंड बढ़ रही है।”

ईरान से लौटे जन मोहम्मद ने कहा, “अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात को इन लोगों की मदद करनी चाहिए; उनके पास रहने की कोई जगह नहीं है। मैं खुद जौजजान प्रांत जा रहा हूं और मेरे पास रहने की कोई जगह नहीं है।”

इससे पहले गुरुवार को भी 10,000 से ज्यादा शरणार्थी लौटाए गए थे। यह सिलसिला 2025 में पाकिस्तान के “इल्लीगल फॉरेनर्स रिपैट्रिएशन प्लान” (अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को वापस भेजने की योजना) और ईरान की सख्ती के कारण तेज हुआ है।

निर्वासन से अफगानिस्तान में मानवीय संकट बढ़ रहा है, जहां पहले से लाखों लोग सहायता की जरूरत में हैं। यूएनएचसीआर और अन्य संगठनों ने जबरन वापसी पर चिंता जताई है।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

आईएसआईएस के हमले में दो अमेरिकी सैनिकों समेत तीन की मौत, राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्रवाई की चेतावनी दी

Read Next

‘विपक्ष को बिहार की जनता से सीखना चाहिए’, एसआईआर पर दिलीप जायसवाल ने दिया जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com