ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि किसी “पागल व्यक्ति” की वजह से प्रेस की आजादी से जुड़े इस पुराने कार्यक्रम को बाधित नहीं होने देना चाहिए।

कार्यक्रम स्थल के पास एक बंदूकधारी द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर गोलीबारी करने की घटना के बाद, सीबीएस के ’60 मिनट्स’ कार्यक्रम में दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस सालाना कार्यक्रम को जल्द से जल्द और भी ज़्यादा सुरक्षा उपायों के साथ दोबारा आयोजित किया जाए।

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि वे इसे फिर से करें। हम किसी चीज को ऐसे ही खत्म नहीं होने दे सकते। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है कि वे इसे फिर से करें।”

उन्होंने भरोसा जताया कि अगली बार सुरक्षा और बेहतर होगी। उन्होंने कहा, “इस बार और ज्यादा सुरक्षा होगी, बड़ा सुरक्षा घेरा होगा, सब ठीक रहेगा।”

यह घटना शनिवार देर रात वाशिंगटन के एक होटल में हुई, जहां 2,500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इनमें सरकार के बड़े अधिकारी, लॉमेकर्स, राजनयिक और पत्रकार शामिल थे। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को जल्दी ही काबू में कर लिया और इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई।

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने आयोजकों से कहा था कि अगर संभव हो तो कार्यक्रम जारी रखें। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि इस तरह की घटना के कारण कार्यक्रम रद्द किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की वजह से ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों को बंद नहीं किया जाना चाहिए। ट्रंप ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि कोई पागल व्यक्ति इस तरह के कार्यक्रम को रद्द करा दे।”

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमले के बाद वहां मौजूद लोगों में एकता देखने को मिली। उन्होंने कहा, “मैंने वहां एक ऐसा माहौल देखा, जहां सब एकजुट थे। एक तरह से वह बहुत अच्छा दृश्य था।”

हालांकि, ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया के कुछ हिस्सों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक हिस्सा “बहुत ज्यादा उदार या प्रगतिशील” है, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि प्रेस में कई अच्छे और निष्पक्ष लोग भी हैं।

ट्रंप ने एक बार फिर इस डिनर को जारी रखने का समर्थन किया। इस परंपरा को ‘फर्स्ट अमेंडमेंट’ (संविधान के पहले संशोधन) और राष्ट्रपति पद तथा प्रेस जगत के बीच के संबंधों का प्रतीक माना जाता है।

यह कार्यक्रम आम तौर पर राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और सार्वजनिक हस्तियों को एक साथ लाता है। इसमें औपचारिक भाषणों के साथ हल्का-फुल्का मजाक और मीडिया की भूमिका पर चर्चा भी होती है।

–आईएएनएस

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

इजरायल के नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट की प्रमुख बनीं जिपी होटोवेली

तेल अवीव । इजरायल में जिपी होटोवेली को नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिपी होटोवेली को डायरेक्टरेट का प्रमुख...

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इजरायल ने सोमालीलैंड में नियुक्त किया पहला राजदूत

यरुशलम/तेल अवीव । इजरायली कैबिनेट ने रविवार को माइकल लोटेम को सोमालीलैंड के लिए देश का पहला राजदूत नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में...

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग । रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए...

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली । इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी...

बांग्लादेश: डीपफेक कंटेंट में महिलाओं को बनाया जा रहा निशाना, समाज से अलग करना है मकसद

ढाका । बांग्लादेश में तकनीक के गलत इस्तेमाल में धीरे-धीरे खतरनाक बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल, देश में आपत्तिजनक कंटेंट पर महिलाओं के चेहरे लगाकर उन्हें टारगेट करने की...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com