ईरानी जनरल का दावा, ‘ अगर हम पर हुआ हमला, तो पाकिस्तान करेगा इजरायल पर न्यूक्लियर अटैक’

नई दिल्ली । बीते तीन दिनों से ईरान और इजरायल की जंग जारी है। इस बीच पाकिस्तान ने ईरान का सपोर्ट करते हुए इजरायल को धमकी दे डाली है। ईरान ने ऐसा दावा किया है। उसके मुताबिक कि पाकिस्तान ने उसे गारंटी दी है कि अगर इजरायल ने तेहरान पर न्यूक्लियर हमला किया, तो वह इजरायल पर न्यूक्लियर हमला करेगा।

‘तुर्किए टुडे’ ने ईरानी जनरल के सरकारी टीवी चैनल पर दिए बयान के हवाले से ये जानकारी दी है। शीर्ष अधिकारी मोहसिन रेजाई ने बताया, “पाकिस्तान ने हमें कहा है कि अगर इजरायल परमाणु मिसाइलों का इस्तेमाल ईरान की जमीन पर करता है, तो हम भी उस पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेंगे।”

मोहसिन रेजाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनरल और ईरान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्य हैं।

इससे पहले भी पाकिस्तान, ईरान को सपोर्ट कर चुका है। हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि इस मुश्किल समय में उनका मुल्क ईरान के साथ है। ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट किया है कि उनका मुल्क ईरान के हितों की रक्षा करेगा। इसके साथ ही उन्होंने ईरान को अपना भाई बताते हुए उनके दुख को अपना दुख बताया है।

इस बीच, दोनों देशों के बीच हवाई हमले चरम पर हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायली हमलों में अब तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके अलावा 1277 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायल की आपातकालीन मेडिकल सेवा मुहैया कराने वाले संगठन मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के अनुसार, सेंट्रल इजरायल में चार ईरानी मिसाइलों के हमले में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 67 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सेंट्रल इजरायल में बैलिस्टिक मिसाइल से प्रभावित स्थलों से 67 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एमडीए ने कहा कि इनमें 30 साल की एक महिला की हालत गंभीर है, जबकि छह लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इनके अलावा 60 लोग मामूली रूप से चोटिल हैं। इनमें कुछ एंग्जायटी से भी पीड़ित हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वह इजरायल और ईरान के बीच शांति समझौता करवा सकते हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

नेतन्याहू बोले, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’

Read Next

एमआई6 के 116 साल के इतिहास में पहली बार महिला प्रमुख नियुक्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com