एमआई6 के 116 साल के इतिहास में पहली बार महिला प्रमुख नियुक्त

नई दिल्ली । ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी (सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस) एमआई6 के 116 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला इसके प्रमुख के रूप में नियुक्त की गई हैं। ब्लेज मेट्रेवेली इस साल के अंत में सर रिचर्ड मूर का स्थान लेंगी और 18वीं प्रमुख बनेंगी। वह 1999 में इस संगठन में शामिल हुई थीं।

ब्लेज मेट्रेवेली वर्तमान में एमआई6 में प्रौद्योगिकी और नवाचार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह ऐतिहासिक नियुक्ति एक ऐसे समय में हो रही है जब इन खुफिया सेवाओं का काम पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

एमआई6 ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी है, जिसका काम विदेशी धरती पर खुफिया जानकारी जुटाकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके मुख्य कार्यों में आतंकवाद को रोकना, शत्रु देशों की गतिविधियों को बाधित करना, और साइबर सुरक्षा को मजबूत करना शामिल है। इसका प्रमुख आमतौर पर “सी” के नाम से जाना जाता है।

“सी” विदेश सचिव को रिपोर्ट करता है और जॉइंट इंटेलिजेंस कमेटी का हिस्सा होता है, जिसमें अन्य विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होते हैं। यह समिति खुफिया रिपोर्ट प्राप्त करती है, चल रही स्थितियों का विश्लेषण करती है और प्रधानमंत्री को सलाह देती है।

ब्लेज मेट्रेवेली ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एंथ्रोपोलॉजी में शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय मध्य पूर्व और यूरोप में काम करते हुए बिताया है। वह पहले एमआई5 (एमआई6 की सहयोगी घरेलू सुरक्षा एजेंसी) में निदेशक स्तर की भूमिकाएं निभा चुकी हैं। अपने उल्लेखनीय करियर के चलते उन्हें 2024 में सम्मानित भी किया जा चुका है।

हालांकि, मेट्रेवेली जिस संगठन का नेतृत्व करेंगी, वह अभूतपूर्व और जटिल चुनौतियों का सामना कर रहा है। भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से, रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों से उत्पन्न होने वाली चुनौतियां प्रमुख हैं। ये चारों देशों में आपस में बढ़ता सहयोग यूनाइटेड किंगडम समेत पश्चिमी देशों के हितों के लिए विश्व स्तर पर एक चुनौती है। इन भू-राजनीतिक खतरों के अलावा तकनीकी जासूसी, साइबर युद्ध, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी जटिलताएं भी बढ़ रही हैं, जिनसे एमआई6 को निपटना होगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ईरानी जनरल का दावा, ‘ अगर हम पर हुआ हमला, तो पाकिस्तान करेगा इजरायल पर न्यूक्लियर अटैक’

Read Next

अमिताभ कांत ने जी20 शेरपा के पद से इस्तीफा दिया, 45 वर्ष का रहा सरकारी सेवाकाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com