त्रिपुरा हिंसा : वकीलों और पत्रकारों के खिलाफ लगाए गए यूएपीए को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रदेश में हाल ही में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में कई वकीलों, कार्यकर्ताओं और पत्रकार श्याम मीरा सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर त्रिपुरा पुलिस द्वारा यूएपीए लगाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की। दरअसल पुलिस ने हाल ही में वकीलों, कार्यकर्ताओं और पत्रकार पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लागू किया था, जिसे अदालत में चुनौती दी गई है।

प्रारंभ में, प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता प्रशांत भूषण को मामले में संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने के लिए कहा, लेकिन बाद में इसके लिए सहमत हो गए।

पीठ में न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और हेमा कोहली भी शामिल थे और वरिष्ठ अधिवक्ता भूषण ने पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया कि याचिकाकर्ता यूएपीए के कुछ व्यापक रूप से दुरुपयोग किए गए प्रावधानों की संवैधानिक वैधता और ‘गैरकानूनी गतिविधियों’ की व्यापक परिभाषा को भी चुनौती दे रहे हैं।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान याचिका अक्टूबर, 2021 के दौरान त्रिपुरा में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ लक्षित राजनीतिक हिंसा के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की जा रही है।

हाल ही में, त्रिपुरा पुलिस ने यूएपीए के तहत दंडनीय अपराधों के लिए एक पत्रकार और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। याचिकाकर्ता मुकेश, अंसारुल हक अंसारी और श्याम मीरा सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया।

बता दें कि अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान और बाद में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का कई समूहों ने रैलियां निकालकर विरोध किया था। इन रैलियों के दौरान घरों, दुकानों और मस्जिदों में कथित तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं पर सोशल मीडिया पोस्ट लिखी गई थीं, जिसमें कथित तौर पर भड़काऊ सामग्री का इस्तेमाल करने पर कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

–आईएएनएस

ईडी डायरेक्टर ने आई-पैक पर छापे के दौरान सीएम ममता बनर्जी के बाधा डालने पर मांगी रिपोर्ट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के उन अधिकारियों और पुलिस अफसरों की जानकारी मांगी, जो ईडी की छापेमारी और तलाशी...

पश्चिम बंगाल : एसआईआर के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने सभी जिला मजिस्ट्रेट...

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया, राज्य को शर्तें लागू करने की अनुमति दी

बेंगलुरु । कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, जिससे संचालकों को सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई। अदालत...

दिल्ली: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में...

गुरुग्राम: ईडी ने ऋचा इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर संदीप गुप्ता को किया गिरफ्तार, बैंक धोखाधड़ी और सीआईआरपी में गड़बड़ी की जांच जारी

गुरुग्राम । गुरुग्राम जोनल कार्यालय के प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जनवरी 2026 को मेसर्स रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूर्व प्रमोटर और निलंबित प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता को पीएमएलए, 2002...

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों में भीड़ प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी करने से इनकार किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों और सभाओं में भीड़ प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश या एसओपी जारी करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर...

छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत, भूपेश बघेल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के पास भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में...

राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बोडकदेव-थलतेज इलाके के हाई-राइज अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स एनआरआई टावर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी...

फांसी की जगह मौत की सजा के लिए अन्य विकल्प पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा के लिए फांसी की जगह कम तकलीफदेह तरीके अपनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला...

झारखंड: ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने किलर को दी पत्नी की सुपारी, पुलिस का खुलासा

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर...

बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त है : रामकृपाल यादव

नई दिल्ली । बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिल्कुल दुरुस्त बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में अब तक...

पश्चिम बंगाल : एसएससी के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने कुर्क की 57.78 करोड़ रुपए की संपत्ति

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि कोलकाता जोनल ऑफिस ने पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले (कक्षा 9 से 12) से जुड़े मामले...

editors

Read Previous

बिहार के खगड़िया में नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Read Next

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंची उमाभारती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com