पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंची उमाभारती

लखनऊ:पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बुधवार को पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल लिया। उमा भारती ने डॉक्टरों और परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत भी की। इस दौरान उमा भारती ने ट्वीट कर कहा कि आज पीजीआई लखनऊ में कल्याण सिंह जी के हाल-चाल जानने के लिए पहुंची। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह हम सब लोगों के बीच स्वस्थ होकर जल्द वापस आएं। उत्तर प्रदेश एवं भारत में भाजपा की जो मजबूत स्थिति बनी है उसमें कल्याण सिंह जी का बड़ा योगदान है तथा आगे भी हमें उनकी छत्रछाया की जरूरत है।

इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मंगलवार को कल्याण सिंह से मिलने पीजीआई गए थे। कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पीजीआई शिफ्ट किया गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उपचार होने के करीब चार दिन बाद कल्याण की तबीयत में काफी सुधार हुआ। वह लोगों से बातचीत करने के साथ उनका जवाब भी दे रहे थे। 17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया।

अगले दिन फेफड़ों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन न मिलने पर 18 जुलाई को गले में नली (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) डाली गई। ज्यादा दिक्कत बढ़ने पर 21 जुलाई को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। दो दिन से गुर्दे की काम करने की गति धीमी होने पर डॉक्टरों ने डायलिसिस शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य अंगों पर भी दबाव पड़ रहा है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि कल्याण के उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है।

–आईएएनएस

सबरीमाला सोना चोरी केस: ईडी की याचिका पर सुनवाई फिर टली, अब 17 दिसंबर को होगी सुनवाई

कोल्लम । केरल के कोल्लम स्थित विजिलेंस कोर्ट ने सबरीमाला सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को केस रिकॉर्ड उपलब्ध कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टाल...

तिरुपति परकमणि चोरी मामले में हाई कोर्ट ने कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश

अमरावती । आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सीआईडी और एसीबी को तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में परकमणि चोरी मामले में कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोर्ट...

ईडी ने जालंधर में साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर जोनल कार्यालय ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री से कमाए गए धन की जांच के तहत अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।...

गुटेरेस ने यूएन के सदस्य देशों से इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड में योगदान देने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने यूएन सदस्य देशों से सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड (सीईआरएफ) में योगदान देने की अपील की, ताकि लाखों लोगों के...

‘कमजोर’ लोगों के हाथ में यूरोप के कई देश ‘पतन की ओर’ : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कई देशों का नेतृत्व "कमजोर" लोग कर रहे हैं, और ये देश "पतन की ओर" बढ़ रहे हैं।...

ट्रंप की टैरिफ नीति ने किसानों को वैश्विक बाजार से किया बाहर, व्यापार नीति पर सीनेटर का बयान

वांशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 12 अरब डॉलर के नए किसान सहायता पैकेज पर सियासत तेज हो गई है। शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता और अमेरिकी सीनेटर मारिया...

पाकिस्तान में महिला पत्रकारों की संख्या गिरी, अहम मौकों पर लाइव न्यूज से भी नदारद!

नई दिल्ली । पाकिस्तान की मीडिया में महिलाओं की भागीदारी लगातार घट रही है, जो लिंग असमानता और कार्यस्थल पर चुनौतियों का संकेत देती है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार,...

दुनिया का पहला सबसे प्रदूषित शहर है पाकिस्तान का लाहौर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटर आईक्यूएयर के अनुसार, लाहौर का एक्यूआई 300 से ज्यादा है। इसके...

अमेरिका में गैस की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर, व्हाइट हाउस ने बताया आर्थिक लाभ

वाशिंगटन । अमेरिका में गैसोलीन के दाम पिछले साढ़े चार साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। नए आंकड़ों से पता चलता है कि देश के अधिकतर इलाकों...

अमेरिका ने 85 हजार वीजा किए रद्द, अपनों की सुरक्षा के लिए ट्रंप गंभीर

वॉशिंगटन । वॉशिंगटन में गोलीकांड के बाद अमेरिका के ट्रंप प्राशसन ने इस साल कई कैटेगरी में 85,000 वीज़ा रद्द कर दिए हैं। एक सीनियर स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने बताया...

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर बीएनपी ने जताई चिंता, कहा-भूख और खाली जेबें सच बोलती हैं

ढाका । बांग्लादेश में चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की...

आम पाकिस्तानी अपने देश की पुलिस को मानता है भ्रष्ट : इंटरनेशनल सर्वे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के विभिन्न विभाग भ्रष्टाचार के गहरे जाल में फंसे हैं। इनमें से पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। भ्रष्टाचार के मामले में दूसरा नंबर निविदा का है, फिर...

editors

Read Previous

त्रिपुरा हिंसा : वकीलों और पत्रकारों के खिलाफ लगाए गए यूएपीए को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Read Next

टी20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए रिजवान और मलिक फिट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com