ज्ञानवापी मस्जिद:सर्वेक्षण के आदेश के ख़िलाफ़ सुन्नी वक्फ बोर्ड की याचिका

वाराणसी:ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी के परिसर में सर्वेक्षण के आदेश के ख़िलाफ़ सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अदालत में बुधवार को रिवीज़न याचिका दायर की है।

फ़िलहाल अदालत ने सुनवाई को 9 जुलाई तक के लिए टाल दिया है।अगली सुनवाई में अदालत यह तय करेगी कि रिवीज़न याचिका सुनवाई लायक है या नहीं? 

बोर्ड के अध्यक्ष ज़ुफ़र फ़ारूक़ी के अनुसार, ज्ञानवापी मस्जिद की खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से कराने के आदेश के ख़िलाफ़ ज़िला न्यायाधीश ओम प्रकाश त्रिपाठी की अदालत में बुधवार को रिवीज़न याचिका दाखिल की गई है।

बोर्ड के अधिवक्ता अभय यादव और तौहीद खान ने फास्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन के 08 अप्रैल 2021 के आदेश को रिवीजन याचिका में चुनौती दी है।

 उल्लेखनीय है कि 08 अप्रैल के एक आदेश में अदालत ने कहा था कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण 0 5 सदस्यीय टीम की देखरेख में कराई जाए।ताकि तस्दीक हो सके कि उसके नीचे शिविलिंग है या नहीं है।

बोर्ड याचिका में कहा गया है कि ऐसा आदेश देने का अधिकार इस अदालत को नहीं है। इसके साथ ही इस पूरे मुक़दमे की सुनवाई का अधिकार भी यहां की अदालत को नहीं है। 

ज्ञानवापी परिसर से संबंधित मसले की सुनवाई का अधिकार सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को है। इस मुद्दे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में भी मुक़दमा विचाराधीन है।

रिवीज़न याचिका की एक कॉपी अदालत में मौजूद प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वर के वाद मित्र अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी को उपलब्ध कराई गई है।

वर्ष 1991 में प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ तथा अन्य पक्षकारों ने ज्ञानवापी में नए मंदिर के निर्माण तथा हिंदुओं को पूजा पाठ करने के अधिकार देने को लेकर मुकदमा दाखिल किया था।

 इस मामले में वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने ज्ञानवापी परिसर और कथित विवादित स्थल का भौतिक एवं पुरातात्विक दृष्टि से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से रडार तकनीक से सर्वेक्षण कराने की अपील साल 2019 में अदालत में की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने 08 अप्रैल 2021 को पुरातात्विक सर्वेक्षण का आदेश दिया था।

इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

सबरीमाला सोना चोरी केस: ईडी की याचिका पर सुनवाई फिर टली, अब 17 दिसंबर को होगी सुनवाई

कोल्लम । केरल के कोल्लम स्थित विजिलेंस कोर्ट ने सबरीमाला सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को केस रिकॉर्ड उपलब्ध कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टाल...

तिरुपति परकमणि चोरी मामले में हाई कोर्ट ने कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश

अमरावती । आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सीआईडी और एसीबी को तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में परकमणि चोरी मामले में कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोर्ट...

पंजाब में विदेशी ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत एक बड़े पैमाने पर बहुआयामी कार्रवाई में अमृतसर...

महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

नागपुर । महाराष्ट्र में नकली दवाओं और खांसी की सिरप की रोकथाम के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस जानकारी का खुलासा महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग...

सीजेआई के खिलाफ ‘मोटिवेटेड’ कैंपेन पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 44 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति

नई दिल्ली । देश के 44 पूर्व सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर रोहिंग्या प्रवासियों से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर चल रहे 'प्रेरित और...

उडुपी: अवैध रूप से भारत में रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

उडुपी । कर्नाटक के उडुपी में सीजेएम कोर्ट ने दस बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और जाली पहचान पत्रों के साथ रहने का दोषी ठहराया...

कोलकाता में गीता पाठ के दौरान ठेले वाले की पिटाई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

कोलकाता । ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित ‘लोखो गीता पाठ’ कार्यक्रम के दौरान एक गरीब पैटीज विक्रेता के साथ कथित तौर पर भीड़ ने मारपीट की और उसकी ठेला-गाड़ी भी...

सिद्दारमैया को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के सीएम को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के 2023 में वरुणा सीट से चुनाव लड़ने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सोमवार को उन्हें नोटिस...

निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में जिला अदालत ने एक अहम निर्णय सुनाते हुए आरोपी जेठ रोहित भाटी की जमानत याचिका...

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के निलंबित होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति के लिए नींव पत्थर रखने की घोषणा करने वाले टीएसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी ने निलंबित कर दिया...

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी जान लेने...

तलाकशुदा मुस्लिम महिला को दहेज में मिला पैसा और तोहफा वापस पाने का हक, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि तलाक पर अधिकारों का संरक्षण एक्ट, 1986 के तहत एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला को पिता से...

Read Previous

गांगुली ने घरेलू खिलाड़ियों के मैच फीस में बढ़ोत्तरी पर जताई खुशी

Read Next

तालिबान ने महिला मंत्रालय हटाया, संयुक्त राष्ट्र निकाय ने कहा-यह संधि का उल्लंघन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com