कर्नाटक हाई अलर्ट पर, ओमिक्रॉन संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार

बेंगलुरू,कर्नाटक में ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग बेंगलुरु के एक ओमिक्रॉन संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए पांच लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार या शनिवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने संक्रमित व्यक्ति के घर के सामने चेतावनी के साथ एक स्टिकर चिपका दिया है। अधिकारियों ने इलाके को सील कर आवास के पास 100 मीटर तक सड़क जाम कर क्लस्टर घोषित कर दिया है।

अधिकारियों ने पड़ोस में रहने वाले 32 व्यक्तियों के भी टेस्ट किए हैं। उनके परिणाम शुक्रवार को आने की उम्मीद है। नए वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर टेस्ट किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि जिस डॉक्टर में नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन वायरस का पता चला था, उसे 20 नवंबर को शहर के एक पांच सितारा होटल में एक चिकित्सा सम्मेलन में संक्रमण हुआ था।

कांफ्रेंस में शामिल होने के बाद डॉक्टर में लक्षण उभरे। सम्मेलन में भाग लेने वाले तीन अन्य डॉक्टरों को डेल्टा वेरिएंट के साथ पाया गया और जीनोमिक अनुक्रमण के टेस्ट परिणामों की प्रतीक्षा एक अन्य डॉक्टर के लिए की जा रही है।

डॉक्टर की पत्नी ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। वह भी एक डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य विभाग उसके अस्पताल के कर्मचारियों, डॉक्टरों को प्राथमिक संपर्क मान रहा है।

कोविड -19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने वाले पांच संपर्को में परिवार के दो सदस्य और एक सहयोगी शामिल हैं। बोम्मनहल्ली निवासी डॉक्टर, बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा रोड पर एक अस्पताल में काम करता था। डॉक्टर की पत्नी, उनकी 13 वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, उनका बेटा नेगेटिव पाया गया। बीबीएमपी सूत्रों ने कहा कि उनका दोबारा टेस्ट किया जाएगा।

डॉक्टर के सहयोगी की पत्नी और ससुर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नए वेरिएंट के फैलने की आशंका और पूरी तरह से टीके लगाए गए लोगों में भी संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

कर्नाटक में सरकारी देखभाल केंद्र से 5 अफ्रीकी महिलाएं हुईं फरार

Read Next

समाजवादी पार्टी के सांसद पर तालिबान का समर्थन करने का केस दर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com