मुंबई में फर्जी टीकाकरण की खबरों के बाद लोगों में डर और मायूसी

मुंबई: मुंबई में फर्जी टीकाकरण की खबरों के बाद टीका की गुणवत्ता को लेकर लोगों में एक डर बैठ गया है। गृह संकुलों ,एनजीओ और निजी अस्पतालों में टीकाकरण अभियान में टीका ले चुके लोग डरे हुए हैं।

अवैध टीकाकरण अभियान की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने के अनुसार 25 मई से 6 जून के बीच इन शिविरों में टीकों के स्थान पर 2,060 से अधिक लोगों को सलाइन वाटर के डोस लगाए गये। पुलिस ने इस सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस मामले में मुख्य कड़ी के तौर पर शिवम अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया और उसे सील कर दिया है।

ये अभियान मुंबई के परेल और अधिकतर उपनगरीय इलाके कांदिवली, मलाड, बोरीवली, अंधेरी, खार, और वर्सोवा में चलाए गए थे। इसके अलावा ठाणे, नवी मुंबई में भी ऐसे मामले सामने आए हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के अनुसार पुलिस ने राहुल दुबे नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो शिवम अस्पताल से जुड़ा था। उसने कबूल किया कि उसने अन्य आरोपियों के साथ शीशियों में सलाईन वाटर भर दिया।

इस मामले में नीता पटारिया, शिवराज, मनीष त्रिपाठी ,राहुल दुबे, राजेश पांडे और मलाड मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह मुख्य आरोपी हैं।कांदिवली पुलिस ने अब तक नौ फर्जी कैंपों के सिलसिले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन नौ ड्राइवों के अलावा, कांदिवली (पूर्व) के समता नगर और अंधेरी (पूर्व) में एमआईडीसी में इस तरह के दो और अभियान सामने आए हैं। आगे की जांच यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि लगा गए टीके असली थे या नकली! इन दो ड्राइवों में 1,600 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। जिनमें से सिर्फ 48 लोगों को टीकाकरण प्रमाण पत्र मिला। इसमें गंभीर बात यह है कि इस टीकाकरण के लिए बीएमसी से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

इधर बीएमसी के सामने सबसे बड़ा मसला इस बात का पता लगाना है कि जिन लोगों को फर्जी टीका लगाया उस टीके के द्रव्य की वास्तविकता क्या है ?और कितने लोगों को फर्जी टीके लगाए गए?

बकौल अपर आयुक्त सुरेश काकानी, कांदिवली फर्जी टीकाकरण के तहत वास्तव में किसे टीका लगाया गया या टीके के बजाय किसे कुछ मिश्रित पानी, रसायन आदि दिया गया था, यह सवाल अनुत्तरित हैं।

30 मई को कांदिवली में हीरानंदानी सोसाइटी के 390 निवासियों को कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा 1,260 रुपये में टीका लगाया गया था। हालांकि, जब उन्हें टीकाकरण को लेकर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बीएमसी अब टीकाकरण के तहत उन्हें दिए गए टीके की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए सभी लोगों की मैडिकल जांच करेगी। जिन लोगों को वास्तविक वैक्सीन मिली है, उनको दूसरी खुराक के लिए 84 दिन इंतजार करना होगा। जिनको फर्जी वैक्सीन दी गई है, उनकी पूरी तरह से मेडिकल जांच के बाद ही उन्हें वैक्सीन की नई खुराक देने का फैसला किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि वे सभी 2,680 लोगों का एंटीबॉडी परीक्षण कराने के बारे में सोच रहे हैं। उसके बाद, ही उचित टीकाकरण की योजना बनाएंगे और केंद्र सरकार के साथ इस मामले पर चर्चा कर उन्हें को-विन पर पंजीकृत करेंगे।

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

वॉशिंगटन । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करने और नई दिल्ली को यह भरोसा दिलाने के लिए...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली । भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन...

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश...

2026 की पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस और लक्जमबर्ग का दौरा करेंगे एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 जनवरी तक फ्रांस और लक्जमबर्ग के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जयशंकर का इस साल का यह पहला विदेश...

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा में व्यापार, एआई और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर

शिकागो । दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डायस्पोरा मीडिया की भूमिका कुछ प्रमुख मुद्दे हैं। जाने-माने समुदाय के सदस्यों,...

पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों...

कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की भारत यात्रा, निवेश और व्यापारिक संबंध पर जोर

नई दिल्ली । कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू बुधवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने...

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब के...

admin

Read Previous

शेयर बाजार में तेजी का दौर, निफ्टी 18,000 से थोड़ी ही दूर

Read Next

नीरज काबी: ओटीटी ही बढ़ेगा और बेहतर होगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com