वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 30 जून से 5 जुलाई (शनिवार) तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी।

वे वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग से भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।

स्पेन के सेविले में अपनी यात्रा के दौरान वे संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित फाइनेंसिंग फॉर डेवलपमेंट की चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगी और भारत की ओर से एक वक्तव्य देंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री सेविले में आयोजित इंटरनेशनल बिजनेस फोरम लीडरशिप समिट में भाग लेंगी और मुख्य भाषण देंगी। इस समिट का विषय ‘फ्रॉम एफएफडी4 आउटकम टू इंप्लीमेंटेशन: अनलॉकिंग द पोटेंशियल ऑफ प्राइवेट कैपिटल फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ रखा गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण जर्मनी, पेरू और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ मंत्रियों और यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) की अध्यक्ष नादिया कैल्विनो से मुलाकात करेंगी।

पुर्तगाल के लिस्बन की अपनी यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री की पुर्तगाल के वित्त मंत्री जोआकिम मिरांडा सरमेंटो के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है।

इसके अलावा, वे प्रमुख निवेशकों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगी।

रियो डी जेनेरियो में वित्त मंत्री भारत के गवर्नर के रूप में न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की 10वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगी और ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में भी भाग लेंगी।

एनडीबी बैठकों के हिस्से के रूप में, वित्त मंत्री सीतारमण ‘बिल्डिंग अ प्रीमियर मल्टीलेटेरल डेवलपमेंट बैंक फॉर द ग्लोबल साउथ’ पर एनडीबी फ्लैगशिप गवर्नर्स सेमिनार के दौरान एक संबोधन भी देंगी।

मंत्रालय के अनुसार, एनडीबी बैठकों के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया और रूस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मजबूत घरेलू मांग, सामान्य मानसून और मौद्रिक सहजता के कारण वित्त वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि देखे जाने की संभावना है।

–आईएएनएस

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक ऊर्जा संयंत्र पर हमने हमला टाला: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 5 दिन तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

ट्रंप के हमले रोकने की घोषणा के बाद बाजारों ने दी प्रतिक्रिया, तेल की कीमतों में ग‍िरावट

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और बाजारों में तेजी देखी गई। भारत की...

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

admin

Read Previous

ब्लैक बॉक्स ने वित्त वर्ष 2028-29 तक राजस्व दोगुना कर दो अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा

Read Next

ओबामा ने ईरान को बहुत कुछ दिया, मैं नहीं देने वाला: ट्रंप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com