मायावती ने एआईएमआईएम के साथ गठबंधन से इनकार किया

27 जून, 2021

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। रविवार को ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, उन्होंने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया कि जिसमें कहा जा रहा था कि बसपा उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ हाथ मिलाएगी।

उन्होंने कहा, “यह खबर फैलाई जा रही है कि एआईएमआईएम और बसपा यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। यह खबर पूरी तरह से झूठी, भ्रामक और निराधार है। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है, और बसपा इसका जोरदार खंडन करती है।”

उन्होंने आगे कहा कि बसपा यह स्पष्ट करना चाहेगी कि पंजाब को छोड़कर, पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

बसपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया है।

2007 में 206 सीटें जीतकर सत्ता में आई बसपा 2012 में सिर्फ 80 सीटों के साथ रह गई थी।

2014 में मायावती की पार्टी ने एक भी लोकसभा सीट नहीं जीती थी और 2017 के उत्तर विधानसभा चुनाव में उसे सिर्फ 19 सीटें मिली थीं।

पिछले कुछ वर्षों में बसपा का समर्थन आधार घटने के साथ, भाजपा और समाजवादी पार्टी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दलित मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

अप्रैल में, अखिलेश यादव ने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी (सपा) एक बाबा साहेब वाहिनी का गठन करेगी जिसका नाम दलित आइकन डॉ बी.आर. अम्बेडकर पर होगा।

बाबा साहेब वाहिनी का उद्देश्य दलितों को समाजवादी पाले में लाना और उन्हें सामाजिक शोषण से सुरक्षा का आश्वासन देना है।

भाजपा ने अब घोषणा की है कि वह अंबेडकर के नाम पर एक स्मारक बनाएगी।

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा सहयोगी थे।

हालांकि, लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद, मायावती ने यह घोषणा करते हुए पार्टी से नाता तोड़ लिया कि उनकी पार्टी फिर कभी सपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। – आईएएनएस

जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में किराए के नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पुलिस ने एसडीएम के आदेशों के उल्लंघन को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी...

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र को संवारने के कार्य जारी रहेंगे: मैथिली ठाकुर

पटना । बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के उस बयान...

शिवसेना को बदलापुर में बड़ा झटका, उपशहर प्रमुख प्रवीण राऊत समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

बदलापुर । महाराष्ट्र के बदलापुर में शिवसेना (शिंदे गुट) को राजनीतिक रूप से बड़ा झटका लगा है। कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद में स्वीकृत नगरसेवक पद को लेकर नाराज चल रहे शिवसेना...

मदरसों के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई बंद होनी चाहिए: मौलाना महमूद असद मदनी

नई दिल्ली । जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष हजरत मौलाना महमूद मदनी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा स्वतंत्र और गैर-मान्यता प्राप्त (नॉन-अफिलिएटेड) दीनी मदरसों के संबंध में दिए गए ऐतिहासिक फैसले...

कांग्रेस ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की निंदा

नई दिल्ली । इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।...

नेताजी के भतीजे को अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए नहीं बुलाया गया है

नयी दिल्ली ।चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के भतीजे चंदन कुमार बोस को अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए आयोग ने नहीं बुलाया है।...

गुजरात के शहरों के सर्वांगीण विकास का विजन, एआई टेक्नोलॉजी से स्मार्ट गवर्नेंस की ओर राज्य सरकार के बढ़ते कदम

गांधीनगर । गुजरात के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए राज्य सरकार आधुनिक टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व...

तेलंगाना सीएम के विदेश टूर पर भाजपा का तंज-नेतृत्व कोर्स से नहीं, शासन से आता है

हैदराबाद । तेलंगाना भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के अमेरिका जाकर क्रैश लीडरशिप कोर्स में शामिल होने के फैसले की आलोचना की और उनकी वित्तीय समझदारी पर...

नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देश की सेवा करना बिहार के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खास हलचल देखने को मिल रही है। बिहार के डिप्टी...

तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के प्रति समाज का रवैया शर्मनाक: मौलाना इसहाक गोरा

सहारनपुर । देवबंद के प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन और जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने महिलाओं के सम्मान और उनके प्रति समाज में व्याप्त रवैये पर गहरी चिंता...

रायबरेली में 20 जनवरी को ‘मनरेगा चौपाल’ का आयोजन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि रविवार को ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान इस संग्राम को पंचायत...

सीएम मोहन यादव दावोस में ऊर्जा, तकनीक, पर्यटन पर केंद्रित निवेश नीतियों को करेंगे साझा

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस के मंच पर मध्य प्रदेश अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं, औद्योगिक क्षमताओं और दीर्घकालिक विकास दृष्टि को वैश्विक मंच...

admin

Read Previous

यूपी: एक शख्स ने खून चोरी की शिकायत की

Read Next

एनआईए ने विझिंजम हथियार तस्करी मामले में तमिलनाडु, केरल में 7 जगहों पर छापेमारी की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com