ऑपरेशन सिंदूर: बिहार के गया में कांग्रेस पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

गया । बिहार के गया में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहर के राजेंद्र आश्रम मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय से हुई, जो शहर के विभिन्न सड़क मार्गों से होकर गुजरी।

इस तिरंगा यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा सहित जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा कायराना हमला किया गया था, जिसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने बड़ी कार्रवाई की और आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

उन्होंने कहा कि हम भारतीय सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन बहनों को न्याय देने की कोशिश की, जिनकी मांग का सिंदूर आतंकियों ने उजाड़ दिया था।

उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना में जो लोग मारे गए हैं, उन लोगों के प्रति हम सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भारत के वीर सैनिक लगातार आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्हें पूरा देश सलाम कर रहा है। हम भी भारतीय सैनिकों के साथ खड़े हैं। यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होते हुए गुजरी है। साथ ही टावर चौक होते हुए वापस पार्टी कार्यालय आकर समाप्त हुई है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस देश को प्राथमिकता देती है। सेना के सम्मान में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली है। आज कांग्रेस भले विपक्ष में है, लेकिन इस मुद्दे पर हम सरकार और सेना के साथ हैं। कांग्रेस ने पहले ही सरकार की किसी भी कार्रवाई को समर्थन देने की घोषणा की थी।

–आईएएनएस

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

पटना । बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस पूरे मामले...

बिहार: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप

गोपालगंज । बिहार में एक ओर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं , वहीं सत्ताधारी जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ...

कटिहार हादसा: सीएम नीतीश ने मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपए मदद की घोषणा की

कटिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

admin

Read Previous

युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Read Next

आतंकवादी हमले की निंदा और सेना को धन्यवाद देने के लिए प्रस्ताव लाएगी ‘आप’ : आतिशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com