यूपी में 15 साल की लड़की को अगवा कर तीन नाबालिगों ने किया गैंगरेप

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में तीन नाबालिगों ने 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लड़की के चाचा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना बुधवार को उस समय हुई जब पीड़िता गाय का गोबर फेंकने के लिए अपने घर से बाहर गई थी।

आरोपी जबरन लड़की को गांव के एक सुनसान घर में ले गया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, किसी को घटना बताने की हिम्मत करने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, करीब दो घंटे बाद भी किशोरी के नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान, उन्होंने उसे एक सुनसान घर में अर्ध-बेहोश अवस्था में पाया।

वे पीड़िता को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बुलंदशहर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो आरोपी एक ही गांव में रहते हैं जबकि एक पास के इलाके का रहने वाला है।

पुलिस ने कहा कि उसके पिता, जो एक सैन्यकर्मी हैं, उनको घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

स्याना के डिप्टी एसपी भास्कर कुमार मिश्रा ने कहा, “सामूहिक बलात्कार का मामला और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। हम अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।”

अधिकारी ने कहा कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भी ले जाया गया है, जिसके बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

एससी को संरक्षण देने में बंगाल सरकार की विफलता की रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपेंगे: एनसीएससी

Read Next

ब्राजील की पुलिस ने बोलसोनारो के घर पर छापा मारा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com