काशी कॉरिडोर का लोकार्पण: प्रधानमंत्री ने लगाई गंगा में डुबकी, जल लेकर पहुंचे बाबा के धाम

वाराणसी: काशी कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर में आशीर्वाद लिए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पूजा-अर्चना की। काल भैरव मंदिर से मोदी गंगा मार्ग से होते हुए क्रूज से ललिताघाट पहुंचे। वहां गेरुआ वस्त्र में उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा नदी में स्नान के बाद वहां से जल लेकर नव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए खुद प्रधानमंत्री गंगा से जल लेने गए। इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान किया और सूर्य को जल भी अर्पित किया। मोदी ने गंगा में डुबकी लगाकर, सूर्य को अर्ध्य दिया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राजघाट पहुंचे।

काल भैरव मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दर्शन-पूजन के साथ आरती करके देश के लिए मंगलकामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के प्रवास पर बाबा भोले की नगरी को कई उपहार देंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे।

मोदी सबसे पहले काल भैरव मंदिर के दरबार में पहुंचे, जहां पीएम मोदी की नजर उतारी गई। पीएम मोदी ने विधि-विधान से महादेव का पूजन किया। काल भैरव के दरबार में पीएम मोदी की हाजिरी, महादेव से काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की अनुमति मांगी। काल भैरव मंदिर के बाहर प्रधानमंत्री को लोगों ने पगड़ी भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधानमंत्री मोदी के काल भैरव मंदिर पहुंचने के साथ ही लोगों ने हर-हर महादेव से उनका स्वागत किया।

वाराणसी आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “काशी पहुंचकर अभिभूत हूं। कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। इससे पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए।”

एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , आशुतोष टंडन, मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री अनिल राजभर, सांसद बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उनकी अगवानी की। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके साथ ही भगवा अंगवस्त्र भी दिया। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हो गया।

–आईएएनएस

फिल्मी दुनिया के लोगों को धर्म के दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए : मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अगर केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा। मंदिर कमेटी ने फैसला लिया...

सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन, पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई

नई दिल्ली । महाकुंभ का आरंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में लोग डुबकी लगा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं...

मुजफ्फरनगर में धार्मिक टिप्पणी मामला, 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग कस्बा बुढ़ाना में बीती देर रात सड़क पर आ...

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही, 36 दिनों में 4.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू । अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। पिछले 36 दिनों में 4.90 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। रविवार को 1,112 तीर्थयात्रियों का...

35 लाख रुपये की झांकी के साथ अनोखी कांवड़ यात्रा

मेरठ । मेरठ में आस्था का एक अनोखा दृश्य सामने आया, जहां लोग कांवड़ यात्रा में भगवान राम के अयोध्या में बने राम मंदिर के मॉडल की झांकी लेकर हरिद्वार...

अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों में उत्साह बरकरार, 16 दिन में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

जम्मू । अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों में उत्साह बरकरार है। बीते 16 दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वहीं 4,875...

अमरनाथ यात्रा के लिए जानें कहां मिलेंगे टोकन, कहां होगी तत्काल बुकिंग

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। 29 जून से शुरू हो रही यात्रा को लेकर जिला प्रशासन दिशा-निर्देश भी जारी कर...

काशी पहुंचे अमित शाह, बाबा विश्वनाथ की भक्ति में डूबे

वाराणसी । लोकसभा चुनाव के बीच काशी में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। अब तक यहां कई राजनीतिक दिग्गज आकर अपनी आस्था प्रकट कर चुके हैं।...

5 मई को पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, रामलला के करेंगे दर्शन

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या जाएंगे। जहां वह राम मंदिर में रामलला का दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। बताया...

जीवनभर हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया : पीएम मोदी

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते...

पीएम मोदी ने सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

हैदराबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिकंदराबाद के उज्जैनी महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने अपनी तेलंगाना यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत 200 साल से अधिक...

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर खत्म किया पांच सदियों का इंतजार : पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के 10 वर्षों के कामकाज और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा है कि उनकी सरकार ने सदियों से लटके काम...

editors

Read Previous

‘थलाइवी’ की सफलता पर बोली कंगना: मैं अब पहले से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हो गई हूं

Read Next

काजोल, रेवती ‘द लास्ट र्हुे’ में साथ करेंगी काम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com