‘ये ड्रग्स का नहीं, तेल का मामला है,’ वेनेजुएला मामले को लेकर ट्रंप पर फूटा कमला हैरिस का गुस्सा

नई दिल्ली/वाशिंगटन । वेनेजुएला पर अमेरिका ने घातक हमला करने के बाद वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी फोर्स मादुरो को लेकर न्यूयॉर्क पहुंच गई है, और अब वहां उनके खिलाफ आपराधिक मामले चलाए जाएंगे।

वेनेजुएला के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को लेकर अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर आलोचना की है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने ट्रंप की कार्रवाई को गैरकानूनी, खतरनाक और राष्ट्रीय हित के बजाय राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि इस कदम से इलाके में अस्थिरता का खतरा है और साथ ही अमेरिकी लोगों की जान और संसाधन भी दांव पर लग सकते हैं।

कमला हैरिस ने जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा, “वेनेजुएला में डोनाल्ड ट्रंप के कामों से अमेरिका सुरक्षित, मजबूत या सस्ता नहीं बनता है। भले ही मादुरो एक क्रूर और तानाशाह है, लेकिन इससे ये बात नहीं बदलता कि यह गैर-कानूनी और बेवकूफी भरा कदम था। हमने यह पहले भी देखा है कि सत्ता बदलने या तेल के लिए की जाने वाली लड़ाइयां ताकत से शुरू होती हैं, लेकिन बाद में अराजकता में बदल जाती हैं और अमेरिकी परिवार इसकी कीमत चुकाते हैं।”

उन्होंने कहा, “ऐसे कामों के लिए जनता का समर्थन कम है। अमेरिकी लोग यह नहीं चाहते हैं, और वे झूठ बोले जाने से थक चुके हैं।” हैरिस ने तर्क दिया कि ऑपरेशन के पीछे की वजह को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, “यह ड्रग्स या डेमोक्रेसी के बारे में नहीं है। यह तेल और डोनाल्ड ट्रंप की दबंगई है। अगर उन्हें इनमें से किसी की भी परवाह होती, तो वे किसी दोषी ड्रग ट्रैफिकर को माफ नहीं करते या मादुरो के साथियों के साथ डील करते हुए वेनेजुएला के जायज विपक्ष को नजरअंदाज नहीं करते।”

हैरिस ने लंबे समय के नतीजों के बारे में चेतावनी देते हुए लिखा, “राष्ट्रपति सैनिकों को खतरे में डाल रहे हैं, अरबों खर्च कर रहे हैं, एक इलाके को अस्थिर कर रहे हैं, जिससे अमेरिका को भी कोई फायदा नहीं होने जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जिसकी प्राथमिकताएं काम करने वाले परिवारों के लिए खर्च कम करना, कानून का राज लागू करना, गठबंधनों को मजबूत करना, और सबसे जरूरी, अमेरिकी लोगों को सबसे पहले रखना हो।”

बता दें, शनिवार को सुबह-सुबह एक ऑपरेशन में अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने वेनेजुएला में एक आर्मी बेस पर हमला किया और मादुरो को उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के साथ पकड़ लिया गया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों को एक वॉर शिप पर बिठाकर न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां फेडरल कोर्ट में उनके खिलाफ नार्को-टेररिज्म” के आरोप दाखिल किए गए हैं।

वकीलों का आरोप है कि मादुरो ने दो दशक से ज्यादा समय तक सरकारी ताकत का इस्तेमाल करके अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन भेजी। उन पर नार्को-टेररिज्म, कोकीन इम्पोर्ट करने की साजिश, हथियारों से जुड़े अपराध और इससे जुड़े अपराधों के आरोप हैं।

–आईएएनएस

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

पोलिटिको के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा-सब एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। उस स्ट्रेट को...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दिया आखिरी अल्टीमेटम, ईरानी दूतावास ने दिया जवाब

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को लगातार अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दिए जा रहे हैं। हालांकि, ईरान का बार-बार यही कहना है कि...

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ईरान से अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की दी बधाई

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान...

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां अमेंडमेंट लागू करने की मांग हो रही है। दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की सुबह ईरान...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

नेतन्याहू ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप से कहा,’ अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली...

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा...

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठ

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज क‍िया है, ज‍िसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती क‍िए जाने की बात...

admin

Read Previous

निकोलस मादुरो जिसे कहते थे टाइगर, उसे बनाया गया वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति

Read Next

वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लेना युद्ध छेड़ने जैसा: जोहरान ममदानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com